महिला कांग्रेस ने नगर निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर दिया धरना

शहर के नाले नालिया चौक सीवरेज रोड लाइट समस्या को लेकर महिला कांग्रेस ने नगर निगम आयुक्त का किया घेराव।
परेशान महिलाओ ने आयुक्त को दिखाई चुडिया।

बीकानेर 20 मई । शहर में पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात से अधिकांश गलियों में पानी जमा हो गया है। बरसाती पानी से हुआ कीचड़ परेशानी का सबब बना हुआ है। पुरानी गिन्नानी एवं बल्लब गार्डन में गंदगी से आवागमन बाधित हो रखा है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। इन समस्याओं से आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार को निगम में हंगामा कर दिया। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने नगर निगम आयुक्त डॉ.प्रदीप के.गावंडे के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए।और प्रदर्शन करते हुए जम कर नारेबाजी की। साथ ही परेशान महिलाओं ने निगम आयुक्त के समक्ष चुडिया लहरा कर अपना रोष व्यक्त किया। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत का नारा दे रहें हैं और करोड़ों रुपये का बजट दिया जा रहा है।जिसका उपयोग ना करके उसका दुरूपयोग किया जा रहा है।शहर में सफाई का सिस्टम ख़राब है।मानसून से पहले नाले की सफाई हो जानी चाहिए थी जो की नही हुई।अधिकारियो को अपने ए. सी वाले कक्ष से बाहर निकालकर आम जनता का दर्द देखने का भी मन नही करता।
उन्होंने निगम प्रसाशन पर आरोप लगते हुए कहा की जहा शहर के मुखिया कलेक्टर बैठते है वहा भी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।सीवरेज सिस्टम का लेवल अंतिम छोर तक सही नही है।और पौलोथिन शहर की सबसे बड़ी समस्या है।अधिकतर नाले और सीवरेज इसी के कारण चौक हो जाती है।
क्षेत्र के सांसद, विधायक,महापौर,न्यास अध्यक्ष को जनता की समस्याओ से कोई सरोकार नही है।केवल चुनाव नजदीक आते ही यह लोग दिखाई देते है।
नाले हो रहे हैं ओवरफ्लो-

सर्वोदय बस्ती,नथुसर गेट,वाल्मीकि बस्ती,पुष्करणा स्टेडियम,कमला कॉलोनी,सेटेलाइट हॉस्पिटल,चौखुटी फाटक,महिला मंडल स्कूल,फड़ बाजार,जूनागढ़ गणेश मंदिर,सूरसागर के सामने,डाक बंगला के पीछे,रेलवे स्टेशन,विश्वकर्मा गेट,पुलिस लाइन के पास, निगम रोड,फोर्ट डिस्पेंसरी के आगे,कोठारी अस्पताल,वैद्य मघाराम कॉलोनी,मुरलीधर कॉलोनी,सुजानदेसर,गंगाशहर,भीनासर ,गांधी कॉलोनी,इंदिरा कॉलोनी,सुदर्शना नगर में जगह जगह पानी इक्कठा हो चुका है।कई कॉलोनी में नाली नहीं होने से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।जिसमें बल्लब गार्डन और गिन्नाणी की स्थिति बहुत ही दयनीय है।

इन क्षेत्रों में सीवरेज चौक-
मुरलीधर व्यास नगर,जवाहर नगर,अन्त्योदय नगर,बंगाली मंदिर के पास,रानी बाजार पंचमुखा क्षेत्र,सवालखी
तलाई,बान्द्रों का बास, गोगा गेट में सीवरेज चौक होने से गन्दा पानी सड़कों पर फ़ैला हुआ है।इससे सड़के भी क्षतिग्रस्त होती जा रही है।

इन क्षेत्रो में रोड लाइट भी भगवान भरोसे।-
जय नारायण व्यास कॉलोनी,राज नगर,अशोक नगर,सुदर्शना कॉलोनी आर्य हॉस्पिटल के पीछे,पवन पुरी,बल्लब गार्डन,चौधरी कॉलोनी,भगवानपुरा बस्ती,शर्मा कॉलोनी,गोगा गेट,लाल गुफा के आस-पास रोड लाइट भी बंद पड़ी है। ऐसे में रात को असमाजिक तत्व शराब पीकर उत्पात मचाते है।
श्रीमती गौड़ ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं का हल 7 दिनों में नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री दौरे के दौरान नगर निगम प्रशासन को काले झंडे दिखाएंगी और उग्र पद्रर्शन किया जायेगा। आयुक्त के सकारात्मक आश्वसन दिये जाने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
इस अवसर पर शहर जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवरी चौधरी,ब्लाक अध्यक्ष आशा स्वामी,मुमताज शेख,गुलशन,रामेश्वरी बिश्नोई,जयश्री बागड़ी,जशोदा पांडुई,संतोष भाटी,कमली बानो सहित बड़ी संख्या में महिलाओ ने निगम पर हमला बोला।

error: Content is protected !!