इतिहास की शोध में निरंतर परिवर्तन का दौर चल रहा है : प्रो. दिलबाग सिंह

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा सोमवार को ओरियेंटेशन कक्षाओं के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के भूतपूर्व अध्यक्ष प्रो. दिलबाग सिंह ने मुख्य उद्बोधन में इतिहास लेखन की दीर्घ परंपरा के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में इतिहास शोध में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। राजनीतिक इतिहास से सामाजिक और सामाजिक इतिहास से वैयक्तिक इतिहास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम संयोजिका डाॅ. मेघना शर्मा ने मंच से अतिथियों का परिचय देते हुए विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को पहचानकर आगे बढ़ने की बात कही। विशिष्ट अतिथि प्रो. एस के भनोत ने इतिहास विषय की प्रासंगिकता पर उद्बोधन दिया। इससे पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. नारायण सिंह राव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के उपरान्त स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थी वर्ग को इतिहास विषय के प्रति गंभीर होने का संदेश दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंबिका ढाका ने दिया। कार्यक्रम में डाॅ. गौतम मेघवंशी, डाॅ. बलदेव व्यास, डाॅ. राजेन्द्र कुमार, सुनीता स्वामी, डाॅ. उमा दुबे के साथ साथ भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

डाॅ मेघना शर्मा
इतिहास विभाग
महाराजागंगा सिंह विश्वविद्यालय
बीकानेर ( राजस्थान )

error: Content is protected !!