पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

बीकानेर। राजनीति के यौद्धा, कवि व पत्रकार के रूप में हर मुमकिन ऊंचाइयों को छूने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के अवदानों को पूरी दुनिया याद रखेगी। यह बात शनिवार को पश्चिम क्षेत्र विधायक डॉ. गोपालकृष्ण जोशी ने सूरसागर के पास स्व. वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में कही।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक रहे वाजपेयीजी दबंग छवि के नेता थे। स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना, संचार क्रान्ति के क्षेत्र में नई टेलिीकॉम नीति लागू करना, छह से 14 साल के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर सर्वशिक्षा अभियान का आगाज करने वाले स्व. वाजपेयी जी ही थे। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि पोकरण परमाणु परीक्षण के दौरान उनके चातुर्य को पूरी दुनिया ने देखा था। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, जिसमें सबसे ज्यादा कार्यकर्ता, विधायक, सांसद वाली भाजपा
मनोनीत पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में महापौर नारायण चौपड़ा, उपमहापौर अशोक आचार्य, भाजपा नेता युधिष्ठरसिंह भाटी, भाजयुमो अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, भाजयुमो शहर महामंत्री विक्की गहलोत, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सुमन जैन, कमलेश चारण, संतोष शर्मा, मधुरिमा सिंह तथा राजेश्वरी उपाध्याय, गोकुल जोशी, जिला मंत्री आनन्द जोशी, पाबूदान सिंह राठौड़, दाऊलाल हर्ष, किशन चौधरी, कैलाश बापेऊ, प्रणव भोजक, शेखर आचार्य, तोलचन्द जोशी, सुनील चमडिय़ा, पार्षद भगवतीप्रसाद गौड़, मोहम्मद ताहिर, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश उपाध्याय, शंभु गहलोत, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, आनन्द सोनी, विजय उपाध्याय, दीपक व्यास, राजा सेवग, अंकुर नागपाल, रॉकी गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, तेजाराम राव, सहित अनेक जनों ने वाजपेयी जी को पुष्पांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

error: Content is protected !!