देहात कांग्रेस ने पायलट का जन्मदिन मनाया

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के अध्यक्ष सचिन पायलट के जन्मदिन पर आज बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की। प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह ने जन्मदिन की शुभकामनाए देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट राजनीति में उदीयमान युवा नेताओं में से एक है उनकी साफ-सुथरी छवि, सत्यवादिता से प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित है। हम समस्त देहात कांग्रेस की ओर से उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते है।
एडवोकेट दलपतसिंह, प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग उपाध्यक्ष संगीलाल वर्मा, सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, श्रवणकुमार गाट, देहात अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकरम सम्मा, प्रदेश सहकारिता विभाग के नित्यान्नद पारीक, सरपंच प्रतिनिधि गणेशाराम दावां, याकूब अली कल्लर, चम्पलाल मेधवाल, सदस्य हरिप्रकाश, प्रेमरतन जोशी पटटू महाराज, सेवादल नरसिंह महाराज श्याम बीठनोक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!