गांधी …… काया में काया का सशक्त मंचन

जयपुर, 13 अक्टूबर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी (कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग) द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को नाटक गांधी………. काया में काया का सशक्त मंचन स्थानीय रवीन्द्र मंच के मुख्य सभागार में किया गया।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि नवयुवक कला मण्डल बीकानेर की प्रस्तुति एवं श्री आनन्द वी.आचार्य लिखित नाटक गांधी……….. काया में काया का निर्देशन बीकानेर के वरिष्ठ रंगकर्मी, नाट्य निर्देशक श्री सुरेश हिन्दुस्तानी ने किया। नाटक में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के योगदान को रेखांकित करते हुये तत्कालीन सामाजिक, राजनैतिक परिस्थितियों एवं गांधी जी के करूणा, सत्य एवं अहिंसा के विचारों की सशक्त प्रस्तुति पेश की गई। नाटक के पात्रों ने गांधी जी के सिद्धान्तों, मूल्यों एवं विचारों का ऐसा सजीव चित्रण प्रस्तुत किया की दर्शकों से खचाखच भरा हाल तालियों की गडगडाहट से गुजांयमान हो गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की उप शासन सचिव श्रीमती रंजीता गौतम थी। कार्यक्रम अध्यक्ष वी.आई.टी.वी.जी.यू. कैम्पस इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष प्रो0मुरली रायसिंघानी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेन्ट जेवियर्स कालेज की प्राचार्या श्रीमती डा.शीला राय, साधु वासवानी स्कूल के सचिव श्री कमल वासवानी एवं राजकीय सिन्धी बा0उ0मा0वि0 की प्राचार्या श्रीमती मधु कालानी ने भी गांधी जी पर अपने विचार व्यक्त किये। अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीना करमचंदानी ने किया। कार्यक्रम में अकादमी उपाध्यक्ष श्री रमेश गुरसहानी, सदस्य श्री नारी फुलवानी, डा0खेमचंद गोकलानी, सुरेश सिन्धु, किशोर मोतियानी, अजमेर की सदस्या श्रीमती कमला बुटानी, भीलवाड़ा के सदस्य श्री गुलाब राय मीरचंदानी सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं जयपुर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सचिव

error: Content is protected !!