आॅल राजस्थान कुमावत मेडिको मीट का समापन

बीकानेर,21 अक्टूबर। आॅल राजस्थान कुमावत मेडिको मीट का समापन होटल पाणिग्रहण में हुआ। मेडिको मीट के प्रथम सत्र में परिचय के साथ-साथ जयपुर के ख्यात नाम न्यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. बी.एल. कुमावत ने मिर्गी से सम्बन्धित रोग के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि इसका इलाज सही समय पर हो तथा दवाई समय लेने से मरीज को ज्यादा तकलीफ नही होती है। जयपुर के डाॅ. के.जी. कुमावत ने बताया कि मरीजों को गम्भीर बीमारी की अवस्था में चिकित्सकों को उसका सही निदान करकेे उसका उपचार करें तथा जरूरत पड़ने पर उसको उच्च स्तर पर भी रेफर करना चाहिए।
मुख्य समारोह की अध्यक्षता ब्रिगेडियर एम. एल वर्मा ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि आई.ए.एस. श्री शंकर लाल कुमावत, आई. ए.एस. श्री धीरेन्द्र खड़गट्टा, आई.पी.एस. श्री हिम्मत अभिलाष टाक तथा सिविल जज श्री ईश्वरी प्रसाद वर्मा थे।
शंकर लाल कुमावत कमिश्नर ने इस अवसर पर कहा कि सभी चिकित्सकों को देश और समाज की सेवा का सकंल्प लेना चाहिए तथा गरीबों मरीजो को हर सम्भव सरल व सुलभ चिकित्सा सेवा प्रदान करनी चाहिए, श्री ईश्वरी प्रसाद घासोलिया जोईट कमिश्नर एवं लीगल एडवाइजर राजस्थान ने अपने उदबोधन में बताया कि मरीजों से अच्छा व मृदु भाषा से चिकित्सक एवं मरीज में परस्पर सामजंस्य बढ़ता है। तथा मरीज भी डाॅं. के प्रति सम्मान भाव से देखता है। श्री धीरेन्द्र खड़गटा कमिश्नर फरीदाबाद, हरियाणा ने इस अवसर पर सभी तकनीकि विशेषज्ञों को एक मंच पर आने का आवाहन किया। तथा आपस में मिल बैठकर करके चिकित्सकों को दिन-प्रतिदिन आने वाली कठिनाईयों का समाधान करे।
विशिष्ट अतिथि श्री हिम्मत अभिलाष टाक ने कहा कि चिकित्सक नित नयी तकनीक को अपनाऐ ताकि मरीजों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होनें कहा कि चिकित्सकों कोे एक मंच साझा करना चाहिए। ताकि उनकी सभी समस्याओं का समाधान इस मंच के माध्यम से हो सके। जयपुर से आए दानवीर चिकित्सक डाॅ. कृष्ण गोपाल कुमावत ने कहा कि पिछली तीन कुमावत मेडिको मीट की तरह यह मीट भी शानदान व सफल रही तथा यह वायदा किया कि सन 2021 में सभी जयपुर में फिर मिलेंगें। इस आयोजन के अध्यक्ष डाॅ. अशोक सोखल यूरोलाॅजिस्ट बीकानेर आयोजन के उपाध्यक्ष सर्जन डाॅ. बजरंग टाक तथा आयोजन सचिव डाॅ. रेणु जाखड़ ने इस अवसर पर अपना उदबोधन दिया तथा सभी आगन्तुकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया ।
नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. एन.एल. वर्मा ने आयोजन को लेकर शुरू से आखिर तक की यात्रा का विस्तृत वृतांत वर्णन किया। समारोह में दानवीर भामाशाहों का शाॅल, साफा व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया गया। जिसका विमोचन सभी अतिथियों द्वारा किया गया। इस स्मारिका के सम्पादक मंडल में मेडिकल स्टूडेन्ट विष्णु कुमावत, नानूराम, राकेश, सोहन आदि शामिल थे।
डाॅ. जयश्री मुरली मनोहर
प्रोफेसर एण्ड एच.ओ.डी. नेत्र विभाग,
सरदार मेडिकल काॅलेज, बीकानेर

error: Content is protected !!