फ़िरोज़ खान
सीसवाली 22 अक्टूबर । थाना क्षेत्र के रायपुरिया निवासी हरिश केवट पुत्र प्रभूलाल केवट को बजरी का अवैध खनन करते हुए ट्रेक्टर ट्राली सहित गिरफ्तार किया । सहायक थाना अधिकारी नवल-किशोर शर्मा ने बताया कि गस्त के दौरान ग्राम बड़गांव रोड माइनर पुलिया के सामने आते हुये ट्रेक्टर ट्राली चेक करने दौरान ट्रेक्टर ट्राली में अवैध बजरी भरी हुई थी । जिसको जप्त कर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया ।
ताश के पत्तो पर दांव लगाते हुए तीन गिरप्तार
सीसवाली 22 अक्टूबर । थाना क्षेत्र के पाकलखेडा गांव में तीन जनों को तास के पत्तों पर दांव लगाते हुये गिरफ्तार किया । सहायक थाना अधिकारी नवल-किशोर शर्मा ने बताया कि पाकलखेडा निवासी हजारीलाल मेघवाल, जगदीश बैरवा, परमानंद गुजर, को एक हजार रूपये से तास के पतो पर दांव लगाते हुये गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया ।