बीकानेर। जैन कॉलेज के पुराने प्रवासी छात्र बीकानेर पहुंचने शुरू हो गए है। बीते सुनहरे कॉलेज के दिनों की याद ताजा करने के लिए जैन पीजी कॉलेज के पुराने सहपाठी अपनीएल्यूमनी मीट में 27 व 28 दिसम्बर के दो दिवसीय कार्यक्रम में 25 साल बाद एक साथ होंगे। इसके तहत देश के अलावा विदेश में बीकॉम विषय के अध्ययरत विद्यार्थी रहने वाले एलुमिनी स्टूडेंट्स फैमिली सहित कार्यक्रम में शिरकत करने बीकानेर पहुंचने शुरू हो गए है। आयोजन से जुड़े किशोर बांठिया व सुनिता झाबक ने बताया कि कार्यक्रम में इंडोनेशिया, जर्काता, दुबई, आस्ट्रेलिया जैसे देशों से 25 एलुमिनी पहुंचेंगे। पूर्व छात्र शशिमोहन दरगड़ ने बताया कि एलुमिनाई मीट आयोजित करने वाली कमेटी ने पूराने सहपाठियों से फेसबुक और वाट्सएप के जरिए सम्पर्क किया। इसके तहत इस वर्ष सौ से ज्यादा विद्यार्थियों को जोड़ा। कार्यक्रम के पहले दिन सभी विद्यार्थी सुबह 9.00 बजे स्कूल कॉलेज कैम्पस में एक-दूसरे से मिलेंगे। वहां से आयोजन स्थल एक साथ वाहनों के माध्यम से पहुंचने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान वे खेल, म्यूजिकल कार्यक्रम सहित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं रखी गई है। पूर्व छात्र मुकेश पुरोहित व अंजु सोनावत ने बताया कि बीकानेर की जैन कॉलेज में इस प्रकर का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान एक सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान भी कि