बेनीवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति का खुलासा किया

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को एक प्रेस सम्मेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आरएलपी अन्य पार्टियों के साथ मिलकर ताकत दिखाएगी।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने 57 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। सबसे ज्यादा एससी, मुस्लिम और ओबीसी व सबसे ज्यादा नौजवानों को मौका दिया। हमने नई शुरुआत की। हमने पहले ही कहा था कि सत्ता प्राप्ति हमारा लक्ष्य नहीं है। हम मुद्दों पर आधारित राजनीति करें और निश्चित तौर पर हमारी बड़ी जीत हुई। तीन सीटों पर हमने जीत दर्ज की और 25 से 30 सीटों पर सम्मानजनक वोट हासिल किए। निश्चित तौर पर हमारी बड़ी जीत हुई।
बेनीवाल ने कहा कि हमने भाजपा का दिमाग तो सही किया ही साथ ही कांग्रेस को भी वेंटिलेटर पर लाने का काम किया। हमने जिन मुद्दों पर हुंकार भरी थी उन पर ही केेंद्र सरकार ने किसानों को लेकर घोषणा की। कांग्रेस ने भी किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की और बेरोजगार भत्ता बढ़ाकर देने की बात कही। आरएलपी ने ही भाजपा और कांग्रेस को इसकी याद दिलाई। हालांकि किसान कर्जमाफी से बड़ा फायदा किसानों को नहीं हुआ।बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी लोकसभा चुनाव में अन्य दलों के साथ गठबंधन कर सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बेनीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों का मकसद बस किसी भी तरह सत्ता में आना है। इस दौरान बेनीवाल ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। प्रेस वार्ता में रालोप संयोजक बेनीवाल के साथ मेड़ता विधायक इंदिरा बावरी व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग व अजमेर संभाग प्रभारी एडवोकेट विजय पाल चौधरी, रालोपा नेता उम्मेदा राम, भी उपस्थित थे।रालोपा का नागौर, राजसमंद, पाली, जौधपुर, बाडमेर जैसलमेर लोकसभा सिटी पर रहगा मुख्य फोक्स। सोमवार को हो सकती है पहली रालोपा कि कोर कमेटी कि बैठक। इसे बैठक मे इने नामो पर लगे सकती है सोमवार को मोहर नागौर से हनुमान बनिवाल, राजसमद से एडेवोकट विजय पाल चौधरी,बाडमेर-जैसलमेर से उम्मेदा राम मेघवाल, सीकर से वाहिद खान, अजमेर से पिहर दान राठौड़, का टिकट लगभग फाइनल माना जा राहा है

error: Content is protected !!