मण्डावर क्षत्रिय रावत परिषद के चुनाव सम्पन्न

क्षत्रिय रावत परिषद मण्डावर ग्राम इकाई का चुनाव शुक्रवार को मिठू सिंह चौहान व जसवंत सिंह मण्डावर के सानिध्य में आयोजित किये गए। जिसमें समाजसेवी गोपाल सिंह टेलर को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कमांडो फोर्स अध्यक्ष पद पर युवा नेता ललित किशोर सिंह को बनाया गया। परिषद के विभिन्न पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान सिंह रोहिड़ा, वरिष्ठ महामंत्री प्रेम सिंह सोमेश्वर को बनाया गया। मीडिया प्रभारी पृथ्वीराज सिंह, खेल मंत्री निर्मल सिंह , प्रचार मंत्री अनिल सिंह डूंगावत, सत्संग प्रमुख पूरण सिंह डूंगावत, संस्कार प्रमुख भंवर सिंह कनियात, संगठन मंत्री प्रभु सिंह व नारायण सिंह को बनाया गया। संरक्षक नेतसिंह कनियात, माधौ सिंह सिरोला , भंवर सिंह रोहिड़ा, पन्ना सिंह चतरपुरा को बनाया गया। इस अवसर पर मुकेश सिंह चौहान, गोवर्धन सिंह , लक्ष्मण सिंह आदि उपस्तिथ थे। नव निर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि शीघ्र विस्तृत कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

error: Content is protected !!