डरी सरकार से भारत की प्रतिष्ठा धुमिल ׃किरण

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि डरी सहमी और लाचार केन्द्र की कांग्रेस सरकार के कारण भारत की विश्व में प्रतिष्ठा धुमिल हुई है। मुम्बई पर घिनौने हमले के अपराधी कसाब को मृत्यु दण्ड देनें में बरती गई गोपनीयता से सरकार आतंकवादियों को कड़ा संदेश देने का अवसर चुक गई। वे मृगेन्द्र भारती के सदस्यों को आतंकवाद की समस्या पर संबोधित कर रही थी। गोपनीयता सरकार के भय को ही दिखा रहा था।
किरण नें कहा कि आतंकवादियों को खुली घोषणा करके और पुरे साहस के साथ सारे विश्व को बता कर मृत्युदण्ड देना चाहिए। यह क्षोभ की बात है कि सरकार में देश को कोइ पूर्व सूचना नहीं दी किन्तु अमेरिका को को पूर्व सूचना दी गई। संसद पर हमले के दोषी अफजल को मृत्युदण्ड देनें में किया जा रहे भारी विलम्ब सरकार के भय और सत्ता लालच के लिए तुष्टिकरण को ही दर्शाता है। आतंकवादियों को सजा देने की सम्पूर्ण प्रक्रिया ही एक वर्ष में पुरी होनी चाहिए।
मुम्बई पर हमला पाकिस्तान सरकार का सुनियोजित षडयंत्र था। किन्तु सरकार उसके विरुद्ध कुछ भी नहीं कर पाई। निर्ममता और सख्ती ही आतंकवाद का समाधान है। अमेरिका और इजरायल नें आतंकवाद पर इसी तरह नकेल कसी।

error: Content is protected !!