भाजपा सरकारें लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करना बंद करे

बीकानेर20जुलाई-भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और अन्य राज्यो में भाजपा नीत सरकार लगातार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है जो कि निन्दनीय है। यह बात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज गिरफ्तारी के दौरान कही| यशपाल गहलोत ने कहा कि जिस तरह से कल राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोका गया और हिरासत में लेकर नजरबंद कमरे की लाइट तक काट देना तानाशाही की पराकाष्ठा है और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की कदम की कड़ी भर्त्सना करती है| यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकारों ने अगर लोकतांत्रिक अधिकारों पर हनन जारी रखा तो कांग्रेस चुप नही बैठेगी और इनके इस कदम के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा|
यशपाल ने कहा कि धर्म भी कहता है कि दुःख दर्द की घड़ी में प्रभावित परिवारों से मिलने जाना चाहिए अगर प्रियंका जी ऐसा कर रही थी तो कोनसा अपराध किया|
प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार का यह कदम कायराना है और इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की जाती है |
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद परिहार ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के इस निर्णय का विरोध करती है और
प्रियंका गांधी के कल सोनभद्र में जाने से रोकने और हिरासत में लेने की घटना के विरोधस्वरूप आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सेकड़ो की तादाद में यशपाल गहलोत के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी
शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा कि आज गिरफ्तारियां देने वालो में पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद,साजिद सुलेमानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, मुकेश राजस्थानी,हारून राठौड़, अब्दुल मजीद खोखर,हीरालाल हर्ष,श्रीलाल व्यास, मासूक अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष आंनद सिंह सोढा, मगनलाल पणेचा, सुमित कोचर,रमजान अली कच्छावा, उपाध्यक्ष हजारी देवड़ा,गजेंद्र सिंह सांखला,पार्षद शहाबुदीन भुट्टो, परमानंद गहलोत,महासचिव ललित तेजस्वी,यूथ अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,राहुल जादुसँगत, धनपत चायल, अरुण व्यास,आज़म अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ पी.के. सरीन,अल्पसंख्यकअध्यक्ष अमजद अब्बासी कामगार संगठन अध्यक्ष जाकीर नागौरी,आईटी सेल संयोजक चित्रेश गहलोत,जयदीप सिंह जावा,खेल कूद अध्यक्ष महबूब रंगरेज,एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भवरलाल हटीला,एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोवर्धनलाल मीणा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हबीब चौधरी, आशा देवी स्वामी,मुमताज़ बानो,मुमताज़ शेख,अमरजीत कौर, प्रेमरत्न जोशी, विजयकुमार व्यास,शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी,श्याम तंवर मनोज किराडू, सोहन चौधरी, अब्दुल रहमान लोदरा,करणीसिंह राजपुरोहित टीकूराम मेघवंशी,जाकिर पठान, एजाज पठान,देवेंद्र बिस्सा,विकास तंवर, रवि पारीक,राजेश दाधीच, पाबूराम नायक,हाजी खा, नवनीत आचार्य,अकबर, मैक्स नायक, शिव नायक, अरविंद व्यास, संजय चौधरी, अमन पारीक, अभिषेक डेनवाल, भुवनेश गहलोत,तोलाराम सियाग, सत्यनारायण बोहरा,हंसराज विश्नोई, रियाजुडिन पवार,सतीश मैनी,शिवजी स्वामी,कमल साध,दुर्गादास छंगाणी, एंन डी कादरी, महेंद्र सिंह सोढा, कैलाश ओझा, एनुल अहमद, एयर प्रवक्ता नितिन वत्सस सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी

error: Content is protected !!