आँखों से मुस्कुराए पर मास्क अवश्य लगाये- जिला कलक्टर

निकाली गई विशेष जन जागरूकता झांकी एवं हस्ताक्षर अभियान

जैसलमेर, कोरोना जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को जिला कलक्टर
आशीष मोदी ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के सौजन्य से हनुमान चैराहा पर
‘‘नो मास्क-नो एन्ट्री‘‘ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। अभियान के
दौरान जिला कलक्टर द्वारा जागरूकता झांकी को हस्ताक्षर कर रवाना किया
गया।

यह कोरोना जन जागरूकता हस्ताक्षर अभियान एवं झांकी हनुमान चैराहा से
गडीसर चैराहा से होते हुए युनियन चैहारा के लिए रवाना किया गया। अभियान
के दौरान शहर के वार्ड संख्या 13 से 15 तथा वार्ड संख्या 23 से 25 में
कोरोना जागरूकता अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया। जिला कलक्टर ने पूरे
शहर वासियों को मास्क अनिवार्य रूप से पहननें का सन्देश दिया।

झांकी के दौरान नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, आयुक्त नगर परिषद
फतेहसिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा, मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.के. बारूपाल, नगर परिषद के सहायक अभियंता,
एनसीसी-स्काउट के छात्र-छात्राएं, नगर परिषद् के सफाई कमर्चारी के साथ ही
नगर परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

इस विशेष जन जागरूकता झांकी के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव-स्वयं
आपके पास है कि जानकारी देते हुए अनिवार्य रूप से मास्क पहननें, सोशल
डिस्टेशिंग की पालना करने, बार-बार साबुन से हाथ धोंने इत्यादि के बारें
में कोविड गाईड लाईन में दिए गए सन्देशों को अपने जीवन में अपनानें का
सन्देश दिया गया। इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि आँखों से मुस्कुराएं
पर मास्क जरूर लगाए। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में मास्क की
उपयोगिता बताते हुए कहा कि जब तक इस महामारी की कोई वैक्सिन नहीं आती
हैं, तब तक मास्क ही वैक्सिन हैं।
अभियान के दौरान वार्डों में नागरिकों को पोस्टर, स्टीकर, रंगोली बनाकर व
मास्क वितरण कर कोरोना बचाव की सीख दी। झांकी में नगर परिषद एवं गोल्डन
सिटी सीएलएफ की टीम ने आॅटो रिक्शा एवं प्रचार वाहन के माध्यम से कोरोना
जागरूकता बचाव उपायों के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों में
जन चेतना पैदा की एवं कोरोना जागरूकता का सन्देश दिया। जन जागरूकता झांकी
एवं हस्ताक्षर अभियान के अवसर पर शहर में जगह-जगह लोगांे द्वारा
हस्ताक्षर पट् पर हस्ताक्षर किये गए।

error: Content is protected !!