परमाणु संयंत्रों को न्यूक्लियर फ्यूल देगा राजस्थान

जयपुर। कोटा के रावतभाटा में दो हजार करोड़ की लागत से बनने वाले न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी) को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

वित्तीय मंजूरी मिलते ही वर्ष 2013 के अन्त में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दो हजार करोड़ की परियोजना के बाद राजस्थान साइट उत्तर भारत के परमाणु संयंत्रों को न्यूक्लियर फ्यूल उपलब्ध कराने वाला केन्द्र बन जाएगा। न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स हैदराबाद के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने कोटा में बताया कि राजस्थान साइट परियोजना स्थल पर लेआउट, संयंत्र और अन्य मशीनरी की जगहों का चयन कर लिया है।

पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में परमाणु ऊर्जा की काफी संभावनाएं है, इस क्षेत्र पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

error: Content is protected !!