फिल्म अभिनेत्री कीर्ति चौधरी ने किया जनसंपर्क

आज भीलवाड़ा के हमीरगढ़ क्षेत्र में फिल्म अभिनेत्री कीर्ति चौधरी ने लोगों से जनसंपर्क किया और हाथ हीलाकर अपना अभिवादन किया उन्होंने क्षेत्र के लोगों से गायत्री देवी के पक्ष में और कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की साथ में थे राजस्थान इंटेक् के जिलाधक्ष जगदीश श्रीमाली जी श्री जयदीप त्रिवेदी और उनकी पत्नी खुशबू त्रिवेदी और एलएनजे ग्रुप के रजनीश वर्मा अभिनेत्री प्रीति चौधरी के साथ उनकी बड़ी बहन भारतीय मेहता और त्रिवेदी फैमिली की बहू खुशबू त्रिवेदी मौजूद थे

जनसंपर्क के उपरांत होटल रॉयल एंबेसी में आयोजित प्रेस वार्ता एवं साक्षात्कार के दौरान फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि भीलवाड़ा आने यह मौका मुझे दिया आपके शहर के समाजसेवी श्री रिजु झुनझुनवाला ने

कीर्ति चौधरी ने कहा की सीरियल के माध्यम से मैंने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनने का संदेश दिया आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है की गायत्री देवी एक सशक्त महिला और क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा कर रही है आज उनका परिवार एकजुट होकर उनके पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए अपना पूरी ताकत झोंक रहे हैं मैं सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता से विनम्र अपील करता हूं कि वह इन्हें भारी मतों से अपना प्यार और समर्थन देकर इन्हें अपना फर्ज निभाने का एक मौका दे गायत्री देवी आप सभी के लिए आन बान और शान की प्रतीक बनेगी ऐसा मेरा पूरा विश्वास है

प्रेस वार्ता के उपरांत कीर्ति चौधरी गंगापुर कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हौसला अफजाई की और श्रीमती गायत्री देवी का शुभकामनाएं दी

एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया की रिजु झुनझुनवाला के सहयोग उनके परिवारिक मित्र श्रीमती गायत्री देवी के सहाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में उन्हें समर्थन देने और उनके साथ एक रोड शो भाग लेने के लिए आई थी

error: Content is protected !!