भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी नें भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने की नींव रखी थी। त्वरित आर्थिक विकास, परमाणु शक्ति सम्पन्नता और हर गाँव हर परिवार को विकास का लाभ उनकी राजनीति के आधार रहे हैं। ये विचार भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी नें मृगेन्द्र भारती द्वारा आयोजित अटल युग भारत युग संगोष्ठी में व्यक्त किए।
किरण नें कहा कि अटल जी अजात शत्रु हैं। संवेदनशील राजनेता, ओजस्वी कवित्व एवं निर्भिक पत्रकारिता उनका व्यक्तित्व है। भारत को लेकर उनकी एक ही दृष्टि रही। भूख, भय, निरक्षरता और अभाव से मुक्त भारत, विश्व में प्रतिष्ठित भारत। अटल युग भारत के नवोदय का युग है। उनके 89 वें जन्म दिन पर कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें नमन करता है।
अटल जी के 89 वें जन्म दिवस पर मृगेन्द्र भारती नें उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की। संगोष्ठी में प्रो. कैलाश सोडानी, डा. सत्यनारायण माहेश्वरी, नरेन्द्र पोरवाल, चेतन लुणदिया एवं जगदीश देवपुरा नें अटल युग को भारतोदय का युग बताया। आजाद उदावत, इन्दरसिंह मेहता, योगेश पोखरणा, राजेश शर्मा एवं के. एल समदानी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी ने किया।