एवी निःशुल्क कोचिंग संस्थान ने परिधि को न्याय दिलाने के लिए निकाला केंडिल मार्च

कोटा 19 फरवरी। एवी निःशुल्क कोचिंग सस्थान कोटा द्वारा शहर की बेटी परिधि जैन के हत्यारे को सख्त सजा दिलाने के लिए निरन्तर 16 फरवरी, 2022 से केन्डिल मार्च निकाल रहे है। आज भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर एवं अन्य संगठनों की उपस्थिति में केन्डिल मार्च निकाला वही युवा सेना एवं दिलावर ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए युवाओं, प्रबुद्वजनों, महिलाओं एवं समस्त संगठनों से आवाह्न किया कि जब तक हत्यारे को पकड़ा नहीं जाता है और उसको सख्त सजा नहीं मिलती तब तक हम सब आगे की मुहिम को जारी रखेंगे। इसी क्रम में 21 फरवरी, 2022 को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जावेगा।

error: Content is protected !!