यीशु की प्रार्थनाओं से गूंजे चर्च

शहर भर में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख चर्चो को देर शाम ही रोशनी से सजाया गया। प्रमुख कैथोलिक चर्चो में तो देर रात से ही प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया था। कैथोलिक चर्चो में ईसाई समुदाय के लोगों ने कैंडल जलाकर विशेष पूजा अर्चना की। मंगलवार सुबह से ही प्रोडेस्टेंट गिरजाघरों में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हुआ।

मालवीय नगर में स्थित ओवर लेडी ऑफ एनेंसिएशन चर्च में बिशप ऑसवाल्ड लुईस ने प्रभु यीशु के जन्म पर प्रकाश डाला और यीशु के जीवन के बारे में लोगों को बताया। मानसरोवर के चर्च में मुख्य द्वार पर प्रभु यीशु के जन्म की झाकियां सजाई गई। चांदपोल के सेंट एंड्रयूज चर्च में मंगलवार सुबह फादर के निर्देशन में विशेष प्रार्थना की गई। आज सवेरे जय क्लब के सामने स्थित चर्च में भी प्रार्थना करने आए लोगों ने फादर के साथ विशेष प्रार्थना में भाग लिया। प्रार्थना के बाद फादर ने तमाम लोगों को प्रभु यीशु के जन्म के बारे में बताया और उनके जीवन से जुड़ी बातों को अपने जीवन में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

error: Content is protected !!