मंडावर सरपंच प्यारी कुमारी सरपंच संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

प्यारी रावत
राजस्थान सरपंच संघ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, संरक्षक भंवरलाल जानू , संयोजक महेंद्र सिंह मझेवाला, मुख्य प्रदेश महामंत्री शक्ति सिंह रावत, राजसमंद जिलाध्यक्ष संदीप श्रीमाली ने लगातार दो बार की मंडावर सरपंच, राष्ट्रीय अवॉर्डी प्यारी कुमारी चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। प्यारी कुमारी ने सरपंच संघ की समस्याओं, मांगो व आंदोलनों में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया है।
ज्ञातव्य है कि प्यारी कुमारी पूर्व में सरपंच संघ कार्यकारिणी में जिला प्रवक्ता, जिला कोषाध्यक्ष, ब्लॉक उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी है। वर्तमान में हिंदू जागरण मंच राजसमंद के जिला उपाध्यक्ष, राजस्थान रावत राजपूत महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संरक्षक, विकास मंच राजस्थान के प्रदेश संयोजक के पद के दायित्व का निर्वहन कर रही है।

error: Content is protected !!