रंजना सोनी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला सह संयोजक नियुक्त

सीकर । भाजपा महिला मोर्चा सीकर की उपाध्यक्ष एवं श्रीमाधोपुर पंचायत समिति सदस्य रंजना सोनी को भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला सह संयोजक नियुक्त किया है ।
भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक किरण शेखावत ने प्रदेश संयोजक सोनिया राम चंदानी, भाजपा जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी एवं संगठन संरचना प्रभारी भंवर लाल वर्मा की सहमति से रंजना सोनी को भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला सह संयोजक नियुक्त किया है ।

error: Content is protected !!