वेदारण्य हेरिटेज एंड हीलिंग फेस्टिवल रामगढ़ शेखावाटी, राजस्थान में प्रस्तुत करता है सांस्कतिक अतिरंजना एवं समग्र आश्रय

रामगढ़, जनवरी, 2024: वेदारण्य हेरिटेज एंड हीलिंग फेस्टिवल एक बार फिर रामगढ़ शेखावाटी की गलियों में लौटा है यह समारोह राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग, श्रुति फाउंडेशन और इंटेक शेखावाटी के सौजन्य से हुआ है जिसमे भारतीय धरोहर, कला और आयुर्वेद द्वारा शफा का उत्सव मनाया जायेगा।

पुराने समय में प्रतिष्ठित व्यापारिक वर्ग द्वारा परित्यक्त, रामगढ़ शेखावाटी अब दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय विरासत स्थल में तब्दील हो चुका है और 200 से अधिक हवेलियों, 36 छतरियों और 101 मंदिरों का गौरवशाली प्रदर्शन बन चुका है।

आठ साल पहले श्रुति फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया, वेदारण्य हेरिटेज एंड हीलिंग फेस्ट 2024 इस रत्न के सांस्कृतिक पुनरुद्वार पर पुनर्स्थापना कौशल विकास, ग्रामीण पर्यटन और सांस्कृतिक उत्सवों के माध्यम से ध्यान केंद्रित करता है।

भारत और दुनिया भर के कलाकारों, कलाप्रेमियों, विरासत के जानकारों और संगीतकारों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक अनुभवों का वादा करते हुए, यह संस्कृति का अनूठा उत्सव 26 से 29 जनवरी, 2024 तक “पूरब पश्चिम का संगम” प्रदर्शनों, प्रसिद्ध संगीतकारों, विशेषज्ञों, देशी शिल्पकारों, उपचारकों, डिजाइनरों, उद्यमियों और सरकारी एवं संस्थागत क्षेत्रों के नेताओं के साथ अपनी कलात्मक छटा बिखेरेगा।

मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं:भोजन और हस्तशिल्प मेला: स्वादिष्ट व्यंजनों और अनूठ हस्तशिल्पों के साथ संस्कृति का अनोखा मेल जोल। कलात्मक कार्यशालाएं: विभिन्न कला रूपों को सीखने और अनुभव करने का अवसर। वेद मंदिर की वास्तुकला का अन्वेषण: इस ऐतिहासिक मंदिर की कलात्मकता और स्थापत्य की बारीकियों को देखने का अनुभव। इंटेक शेखावाटी चैप्टर द्वारा चूना तकनीक प्रदर्शन:विरासत संरक्षण के लिए पारंपरिक तकनीकों का प्रदर्शन।

प्रतिभागी भी शामिल हो सकते हैं: कंथा वस्त्र कार्यशाला: इस पारंपरिक कढ़ाई कला को सीखने और खुद को आजमाने का मौका। रीसायकल उत्पादों का अन्वेषण: पर्यावरण के अनुकूल रचनात्मकता को देखने और समझने का अवसर। कटरन (कचरा) के साथ बुनाई सत्र: अपशिष्ट सामग्री से कलात्मक चीजें बनाने का अनोखा अनुभव।

उत्सव में सांस्कृतिक प्रदर्शन भी शामिल हैं: डॉ. सोनल मानसिंह द्वारा “मीरा”: भक्ति और संगीत का एक मनमोहक मंचन। पंडित शुभेंद्र राव और मैस्ट्रो सास्किया राव डी हास द्वारा सितार और सेलो जुगलबंदी: दो अलग-अलग वाद्य यंत्रों का अद्भुत संयोजन। गुरु गीता चंद्रन द्वारा “त्रिधारा”: कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम के एक साथ प्रस्तुतीकरण का अभूतपूर्व मेलजोल।

अन्य आकर्षणों में शामिल हैं: उद्घाटन रात्रिभोज: ईरानी लोक नृत्यों और राजस्थान के मिरों के साथ सूफी लोक के जादुई प्रदर्शन के साथ एक यादगार शाम। रामगढ़ शेखावाटी के इतिहास और विरासत का फिल्म प्रदर्शन: इस ऐतिहासिक नगर की समृद्ध कहानी को पर्दे पर उतारते हुए एक ज्ञानवर्धक अनुभव। पद्म श्री सतीश गुप्ता द्वारा लाइव कैलीग्राफी प्रदर्शन: प्रसिद्ध कलाकार की कलम से शब्दों के जादू को देखने का एक अद्भुत अवसर। रामगढ़ शेखावाटी के विरासत भ्रमण: जानकार गाइडों के साथ इस ऐतिहासिक नगर की प्राचीन गलियों और स्मारकों की सैर का आनंद। आयुर्वेदिक उपचार सत्र: स्थानीय आयुर्वेद विशेषज्ञों से प्राकृतिक स्वास्थ्य और संतुलन के शास्त्र को समझने का अवसर। हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन कोच विधि बेरी के साथ “एक दिन में एक सुपरफूड”: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए पोषण का महत्व समझने का मौका। योग हीलिंग सत्र के साथ बिजल दोशी: योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती का अनूठा अनुभव। अपने कैलेंडर में 26 से 29 जनवरी, 2024 को चिह्नित करें और वीएएच फेस्ट 2024 में रामगढ़ शेखावाटी, राजस्थान की मनमोहक विरासत, कला और समग्र स्वास्थ्य के अनुभव में स्वयं को विसर्जित करें।

error: Content is protected !!