गहलोत ने जनता के साथ धोखा किया–सतीश पुनिया

राजसमन्द| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सतीश पुनिया ने कहा की कांग्रेस की गहलोत सरकार ने जनता के साथ हर कदम पर धोखा किया हे |आम जनता, व्यापारी या किसान  सब अपने आप को लुटा हुआ महसूस करते हे | गहलोत के विकास के दावे आने वाले चुनाव में झूठे और खोखले साबित होंगे | भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में  संघठनात्मक चर्चा करते हुए पुनिया ने कहा की व्यक्ति तो आते और जाते रहेंगे लेकिन पार्टी का विचार कभी समाप्त नहीं होगा | कार्यकर्ताओं को राजनीती के साथ ही सामाजिक मुद्दों एंव सामाजिक कार्यों से सरोकार बढ़ाना चाहिए | समय बदल रहा हे जनता को सेवा करने वाला व्यक्ति चाहिए राजनितिक लफ्फाजी करने वाला नहीं |   प्रातः ११ बजे गोमाता सर्किल स्थित दत्तात्रेय कालेज में शुरू हुई बैठक के प्रारंभ में भारत माता, प.दीन दयाल उपाध्याय, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एंव पूर्व बैठक में लिए गए कार्यों का मंडलवार प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया | तथा आने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई |  बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठोड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरीओम सिंह राठोड़, भीम विधायक हरी सिंह रावत, पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक ने भी संबोधित किया | बैठक में देहली गेंगरेप के आरोपीयों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग के साथ ही पीडिता के देहावसान पर दो मिनट का मौन रख कर श्रधांजलि दी गई | बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष  प्रताप सिंह मेहता, जिला उपाध्यक्ष लता मादरेचा, मोहन सिंह चौहान, महामंत्री महेश पालीवाल, श्रीकृष्ण पालीवाल, जिला मंत्री खुमान सिंह राव, राजसमन्द मंडल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना, महामंत्री चंद्रशेखर पालीवाल, सत्यदेव सिंह चारण, मीडिया जिला संयोजक मधुप्रकाश, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, महामंत्री जवाहर जाट, भीम मंडल अध्यक्ष मोती सिंह रावत, महामंत्री लक्ष्मण सिंह, आमेट नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत चौरडिया,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हजारी गुर्जर, रेलमगरा मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी, महामंत्री प्रकाश खेरोदिया, कुम्भ्लगढ़ मंडल महामंत्री चंद्रकांत आमेटा, नाथद्वारा मंडल अध्यक्ष शिव पुरोहित, महामंत्री  सुभाष सामोता, ग्रामीण मंडल महा मंत्री संजय मांडोत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष सुनील जोशी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी लौधा ,पूर्व  अध्यक्ष संगीता चौहान , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बोथमल जाट, रत्ना गोस्वामी , वर्धनी पुरोहित , राजसमन्द प्रधान देऊ बाई खटिक, उप प्रधान सुरेश जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक रांका, दिनेश पालीवाल, मीडिया प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक प्रमोद गौड़ , पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम पारिक, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि मो.शफी छीपा, रतन लाल अहीर, नर्बदा शंकर पालीवाल, ओम प्रकाश बंसल ,करन सिंह राव,  चिरजी लाल टाक, देवगढ़ न.पा.अध्यक्ष शोभा लाल रेगर, नगर उपाध्यक्ष रघुनाथ राजावत, मांगीलाल कोठारी, हुकुमसिंह रावत, चिरंजीलाल टाक,मुरलीधर पुरोहित, विनोद उपाध्याय, वीरेंदर पुरोहित, भानु पालीवाल, शांतिलाल हिरन, कोशलेन्द्र सिंह,रामलाल गायरी,लक्ष्मण गुर्जर गनी मोहमद, नर्बदा शंकर पालीवाल, सहित कई कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे |

error: Content is protected !!