महिलाओं का स्नेह मिलन समारोह लहरिया 2012 सम्पन्न

जयपुर, जय युवा संघ द्वारा सावन के मौसम, तीज के माहौल और राखी के त्यौहार को मद्ेनजर रखते हुये सभी महिलाओं के स्नेह मिलन समारोह के रूप में 28 जूलाई 2012 को लहरिया 2012 कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसका सम्मापन 28 जूलाई 2012 रात्री 8 बजे हुआ।
जय युवा संघ के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आरती वषिष्ठ ने बताया कि शनिवार दिनांक 28 जुलाई 2012 दोपहर 4.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक श्रीराम पार्क जैन मन्दिर शान्ति नगर दुर्गापुरा पर महिलाओं के लिये लहरियां 2012 कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कई प्रतियोगिताऐं एवं गेमस आयोजित किये गये। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लहरिया रहा। जिसमें सभी महिलाओं ने रंग बिरंगा लहरिया पहन रखा था। करीबन 500 से 600 महिलायें एवं 300 बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने ढोल एवं डी.जी. साउण्ड पर जमकर डान्स का लुत्फ उठाया। सभी में कार्यक्रम के प्रति उत्साह था। प्रसन्नता शर्मा को प्रथम विजेता के रूप में लहरिया क्वीन 2012,सुमन ओस्तवाल द्वितीय को बनी-ठनी 2012 का खिताब दिया गया। म्यूजिकल चेयर प्रथम विजेता शालु, द्वितीय मन्जू रही। अनुष्का,प्रिया,आरजू लक्की ड्रा विजेता रही।इसके अलावा 31 पुरस्कार और योग्यता के आधार पर दिये गये। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन्न किया गया।
-जय वषिष्ठ, अध्यक्ष

error: Content is protected !!