मेवाड़-वागड़ से सुनाई दी परिवर्तन की आहट: किरण

Kiran Suraj 160413उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि मेवाड़ वागड़ में वसुन्धरा राजे की लोकप्रियता चरम पर हैं। सुराज संकल्प यात्रा को मिले भारी जन समर्थन से परिवर्तन की आहट स्पष्ट सुनाई दे रही हैं। किरण ने कहा कि पूरे वागड़-मेवाड़ क्षेत्र में भारी संख्या में जनता यात्रा का स्वागत करने को उमड़ी। जनसभाओं में जन भागीदारी इतनी अधिक थी कि व्यवस्थाऐं कम पड़ गई।

किरण ने कहा कि परिवर्तन की यह आंधी पूरे प्रदेश में चल रही हैं। जनता कांग्रेस के संवेदन शून्य, जन विरोधी एवं तानाशाही पूर्ण कुशासन से भारी त्रस्त हैं। मुख्यमंत्री 4 वर्षों तक सोने के बाद अब जनता के घावों पर नमक का मरहम लगा रहे हैं। इससे जनता में भारी आक्रोश हैं। यही कहा जा सकता हैं कि
पहले दिए हजारों जिसने थे घाव गहरे
मरहम लगा रहा है अब वो नमक मिला कर।

किरण ने सुराज संकल्प यात्रा की अपार सफलता के लिए सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्त्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!