भतीजी व भांजी को बेचा,आरोपी गिरफ्तार

saleभरतपुर। जिले के हलैना थाना क्षेत्र के गांव नगला धवल से पुलिस ने उत्तर प्रदेश से अगवा की गई दो लड़कियों को बरामद कर उनके मामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन लड़कियों को उनके मामा राज ने गत 22 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जलेसर इलाके के बछेपुरा गांव से अगवा कर यहां बेच दिया गया था। एटा पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया लेकिन गिरोह का सरगाना फरार है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार बरामद दोनों लड़कियां एक ऎसे गिरोह के जाल में फंस गई थी जो भोली भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर बेच देता था जिनकी कारणवश शादी नहीं होती थी।

पुलिस के अनुसार ये लड़कियां अपने घरों से दवा लेने के बहाने निकली थी और बाद में गायब हो गई थी। पुलिस ने लड़कियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकालकर उन नबंरों पर जब संपर्क किया तो इसका पता चला। पूछताद में राजू ने बताया कि 22 अप्रैल की छोटी और शीतल दवा लेने के बहाने उसके बताए हुए ठिकाने मानिकपुर पर पहुंच गई।

वहां से विशाल और राजू दोनों लड़कियों को मथुरा और फिर राजस्थान ले गए जहां भरतपुर जिले के हलैना थाना क्षेत्र के गांव नगला धवला में उन्होंने एक परिवार को इन लड़कियों को 70 हजार रूपए मे बेच दिया। इस परिवार के युवकों शादी नहीं हो रही थी इसलिए उसने इन दोनों को खरीद लिया। इस पूरी खरीद फरोख्त में राजू को 10 हजार रूपए मिले और बाकी रूपए विशाल और उसकेसाथी ने रख लिए।

error: Content is protected !!