संतान सुख के लिए दी मासूम की बलि

childउनियारा। सवाईमाधोपुर के आली के भैंरूजी में संतान सुख के लिए एक बच्चे की बलि दे दी गई। आलनपुर से दो मई को आठ वर्षीय शाहरूख लापता हो गया। उसके पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 12 मई को उसका शव कुंए में मिला।

उसके पिता ने आलनपुर निवासी रहीमुद्दीन के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस बीच रहीमुद्दीन सऊदी अरब चला गया। पुलिस द्वारा सऊदी अरब पुलिस को इसकी जानकारी देने पर उन्होंने उसे भारत भेज दिया।

दिल्ली हवाई अड्डे पर उसे गिरफ्तार किया। रहीमुद्दीन ने बताया कि संतान सुख के लिए डेढ़ साल पहले वह आली के भैंरूजी आया था। वहां के घोडला कान्हा ने उसे बलि देने को कहा। आरोपी ने भैंरूजी के गोठिए द्वारा बलि देने की बात कही। पुलिस ने गोठिया कानजी को गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!