जयपुर। एमटीएस ब्रांड के तहत दूरसंचार सेवाएं मुहैया कराने वाली सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज लिमिटेड (एसएसटीएल) ने राजस्थान के 31 अन्य शहरों में अपनी हाई स्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा को लॉन्च किया है। इन शहरों में सोजत, चोमू, हिंडौन सिटी, दूदू, दौसा, शिवगंज, सुमेरपुर, महुआ, भिनमाल, चिड़ावा, खैरथल, रतनगढ़, जालौर, बालोतरा, जैसलमेर, नीमबाहेरा, बड़ी सादरी, शाहपुरा-भीलवाड़ा, नोखा, श्री डुंगेगढ़, सरदारशहर, बाराँ, किशनगढ़ बास, राजगढ़-अलवर, नागर, नागौर, धौलपुर, चुरू, नीवाई, नीम का थाना और टोंक शामिल हैं। इस पेशकश के साथ एमटीएस ने अपनी हाई स्पीड डेटा मौजूदगी पूरे राजस्थान में बढ़ा कर 90 से अधिक शहरों में कर ली है।
एमटीएस इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (राजस्थान सर्किल) आशीष भाटिया ने कहा, ‘एमटीएस पूरे देश में अपना हाई स्पीड डेटा नेटवर्क बढ़ाए जाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी प्रयास के तहत मुझे राजस्थान के 31 अन्य शहरों में एमब्लेज सेवा के लॉन्च की घोशणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह नया विस्तार एमटीएस के डेटा ग्राहकों को लाइव टीवी और वीडियो-ऑन-डिमांड जैसी आधुनिक हाई स्पीड डेटा सेवाओं का अनुभव उठाने में सक्षम बनाएगा।Ó उन्होंने कहा, ‘पूरे राजस्थान में एमटीएस के ग्राहकों की संख्या 1,60,000 से अधिक है और इस राज्य में एचएसडी उपस्थिति में विस्तार के साथ हमें आने वाले महीनों में ग्राहकों की संख्या में तेज इजाफ ा होने की उम्मीद है।Ó
भारत में डेटा अवसर
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की मई 2013 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में ब्रॉडबैंड पहुँच 70.85 प्रतिशत की वायरलेस टेलीडेंसिटी की तुलना में महज 1 प्रतिशत है और मार्च 2013 तक ब्रॉडबैंड कनेक्षन की संख्या 1.505 करोड़ थी। नैशनल ब्रॉडबैंड प्लान 16 करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्षन का प्रस्ताव रखा गया है जिसमें वर्श 2014 तक 6 करोड़ वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्षन भी शामिल हैं। इसलिए देश में हाई स्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवाओं के विकास एवं पहुँच के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
एमटीएस 350 से अधिक भारतीय शहरों में हाई स्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवाएं मुहैया कराती है जिनमें प्रमुख पँाच महानगर भी शामिल हैं। कंपनी अपने हाई स्पीड डेटा (एचएसडी) नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है और मौजूदा समय में वह पूरे भारत में 60 प्रतिशत डेटा क्षमता को पूरा करती है।
एमटीएस टैरिफ एडवांटेज
– इंट्रोडक्टरी ऑफ र- नया एमब्लेज कनेक्षन खरीदने वाले ग्राहकों को सिर्फ 1199 रुपये में 30 दिन की वैधता के साथ 10 जीबी डेटा इस्तेमाल वाला एमब्लेज डोंगल मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक बाद के एसटीवी 375, एटीवी 490 और एसटीवी 647 के रिचार्ज पर वैधता के साथ गैर-इस्तेमाल वाले डेटा बैलेंस को आगे बढ़ा सकते हैं।
– 647 रुपये पर अनलिमिटेड सोषल मीडिया प्लान- यह प्लान एक महीने के लिए फेसबुक, लिंक्डइन और ट्विटर तक पहुँच उपलब्ध कराता है। इसके अलावा ग्राहकों को 4जीबी का डेटा इस्तेमाल भी मिलेगा।
-लॉवेस्ट टैरिफ – एमटीएस ने ऐसा डेली यूसेज प्लान पेश किया है जो 96 रुपये में 1 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल प्रदान करता है।
-एमटीएस टीवी- एक्सेस टु लाइव टीवी- एमटीएस डेटा ग्राहकों को एमटीएस टीवी एप के जरिये 100 से अधिक लाइव टीवी चैनलों तक पहुँच बनाने का मौका मिलेगा।
शुरुआती ऑफ र के तौर पर नया एमब्लेज डेटा कनेक्शन खरीदने वाले ग्राहकों को एमब्लेज डोंगल के साथ साथ 30 दिन की वैधता के साथ 10 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए महज 1199 रुपये चुकाने की जरूरत होगी। इसके अलावा ग्राहक अपने गैर-इस्तेमाल वाले डेटा बैलेंस को वैधता के साथ एसटीवी 375, एसटीवी 490 और एसटीवी 647 के रिचार्ज पर आगे बढ़ा सकते हैं।
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए एमटीएस ने 647 रुपये पर अनलिमिटेड सोशल मीडिया डेटा एसटीवी लॉन्च किया है जो एक महीने के लिए फेसबुक, लिंक्डइन और ट्विटर तक असीमित पहुँच मुहैया कराता है। इसके अलावा ग्राहकों को 4जीबी डेटा इस्तेमाल भी मिलेगा।
एमब्लेज सेवाएं अब पूरे राजस्थान में 90 से अधिक कब्सों में उपलब्ध हैं और इसे 100 से अधिक ब्रांडेड रिटेल आउटलेटों और 35,000 से अधिक मास रिटेल आउटलेटों के व्यापक नेटवर्क का समर्थन हासिल है।