राष्ट्रद्रोह की राजनीति से भड़की हिंसाः किरण

Kiran3उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने जम्मु कश्मीर में इन्टरनेट सेवाऐं बन्द करने एवं समाचार माध्यमों पर रोक की कड़ी आलोचना की है। राष्ट्र विरोधी शक्तियों के कुकृत्यों को छिपाने का यह घृणित प्रयास है। जम्मु क्षेत्र में भी कश्मीर घाटी की कहानी दोहराने का दुष्कार्य किया जा रहा है। किरण ने कहा है कि कांग्रेस एवं नेशनल क्रांफेस तुष्टीकरण की नीतियों के कारण राष्ट्रदोही शक्तियों की अनदेखी कर रहे हैं। किश्तवाड़ में भड़की हिंसा इसीका परिणाम हैं। जम्मु कश्मीर सरकार को अपदस्थ कर दिया जाना चाहिए। सेना को स्थिति पर नियंत्रण करने का दायित्व दिया जाए।
किरण ने कहा है कि धारा 370 के कारण ही जम्मु कश्मीर में राष्ट्र विरोधी शक्तियों को प्रश्रय मिल रहा है।

error: Content is protected !!