कांग्रेस ने जनता की पीठ में छुरा घोंपा-भाजपा

बिजली दरो  में वृद्धी के विरोध में किया धरना ,प्रदर्शन और गिरफ़्तारी
राजसमंद | भारतीय जनता पार्टी ने कहा की कांग्रेस ने अपनी फितरत के अनुरूप ही जनता के साथ धोखा किया हे |जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी ने कहा की जनता कांग्रेस  राज से त्रस्त आ चुकी हे और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धुल – धूसरित करके ही छोड़ेगी | प्रदेश में  बिजली दरो में वृद्धी के विरोध में  प्रात: 11 बजे पुरानी कलेक्ट्री पर जिले भर से आये प्रमुख कार्य कर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर धरने प्रदर्शन की शुरुआत की |भाजपा ने  रोष व्यक्त करते हुए कहा की बिजली दरो  के साथ स्थाई शुल्क, और न्यूनतम शुल्क बढ़ाने में भी मनमानी की हे जो जनता की पीठ में छुरा गोपने जैसा हे |
भाजपा कार्य कर्ताओं ने कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद, अशोक गहलोत हाय हाय , बिजली दरो  में वृद्धी वापस लो, आदि नारे लगते हुए करीब ३००  प्रमुख कार्य कर्ताओं ने विरोध स्वरूप  गिरफ्तारी  दी जिन्हें राजनगर थाना प्रभारी नरपत सिंह ने गिरफ्तार किया| भाजपा मीडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया की  गिरफ्तारी देने वालो में पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री  सुरेन्द्र सिंह राठोड ,  नाथद्वारा  विधायक कल्याण सिंह चौहान,राजसमंद के  पूर्व विधायक बंशीलाल खटिक , भाजपा जिला महा मंत्री महेश पालीवाल , श्री कृष्ण पालीवाल, भीम सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रताप  सिंह मेहता ,  ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल , आमेट मंडल अध्यक्ष यशवंत चोर्डिया , रेलमगरा मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी ,नाथद्वारा मंडल अध्यक्ष शिव पुरोहित , नगर परिषद उपाध्यक्ष अर्जुन  मेवाडा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, अशोक रांका,  युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील जोशी , भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष सत्यदेव सिंह चारण, राजकुमार अग्रवाल , ओम पारीक, भूपेन्द्र पालीवाल ,  रघुनाथ   राजावत ,  पार्षद  रमेश  खिंची , शिशुपाल ,चम्पालाल ,सुरेश पालीवाल , गिरिराज सोनी , धीरज पालीवाल , लक्ष्मीनारायण पालीवाल, देवराज सिंह चारण , राजनारायण जोशी, महेंद्र सिंह चारण , सहित ३०० कार्य कर्ताओं ने गिरफ्तारी दी | 
error: Content is protected !!