कांग्रेस की यह सरकार दुराचारियों की सरकार-वसुन्धरा

vasundhara 10जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि आम अवाम की नजरों में यह दुराचारियों की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर लगातार कई गंभीर आरोप लगते आये हैं। इसलिये मुख्यमंत्री में अब भी अगर शर्म बची हो तो वे अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे। क्योंकि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से प्रदेश की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने मंत्री बाबूलाल नागर को अब तक भी गिरफ्तार नहीं किये जाने को लेकर भी सवाल उठाये।
श्रीमती राजे उनके सरकारी आवास 13 सिविल लाईन्स पर मीडिया से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस सरकार के एक तिहाई से ज्यादा (9) मंत्री गंभीर आरोपों के चलते इस्तीफा दे चुके हैं। राजे ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वे बताए दुराचार जैसे गंभीर मामले के उजागर होने के बावजूद उन्होंने अपने चहेते मंत्री का इस्तीफा लेेने में इतनी देर क्यों की? दूसरे मामलों में तो सरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन मंत्री के दुराचार से जुडे़ इस मामले में आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पीड़ित महिला को रात के समय में आरोपी मंत्री के घर ले जाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की भी अवहेलना की है।

error: Content is protected !!