22 अक्टूबर को होगा नवमतदाता अभिनंदननः किरण

Booth convinersराजसमंद। मतदान केन्द्र पालक एवं संयोजक भाजपा की चुनावी व्युह रचना की मुख्य धुरी है। गांव गांव घर घर सम्पर्क अभियान का श्री गणेश हो चुका है। सुशासन का संदेश पहुंचाने के लिए दृश्य भव्य तकनीक युक्त रथ प्रत्येक गांव का भ्रमण करेगा। ये विचार भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें व्यकत किए। वे मतदान केन्द्र पालकों एवं संयोजकों के प्रज्ञा विहार में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता थी।
किरण नें कहा प्रथम बार मतदान करना जीवन का एक अनुठा अवसर समारोह एवं विधानसभा सम्मेलन क्षेत्र के नवमतदाताओं का अभिनन्दन समारोह एवं विधानसभा सम्मेलन 22 अक्टूबर को फरारा की ढाणी में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग के सभी मतदाताओं एवं मतदान केन्द्र स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होने प्रत्येक केन्द्र से अधिकतम भागीदारी का आव्हान किया।
किरण में कहा कि यह समय कार्यकर्ताओं की परिक्षा की घड़ी है। वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री एवं नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने, इस जनभावना को साकार करना है।
सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीलाल हिंगड़ ने की। हिंगड़ ने कहा कि मतदान केन्द्र जीता तो विधानसभा जितेंगे। सभी पालक एवं संयोजक अपने अपने केन्द्रो पर व्यापक जनसंपर्क करें एवं कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करें। जनता में कांग्रेस के कुशासन के प्रति भारी रोष है।
सम्मेलन में राजसमन्द प्रधान देऊ बाई खटीक, राम जी गाडरी, नन्दकिशोर बागोरा, भानु पालीवल , केन्द्र अभिकर्ता प्रथम सत्यप्रकाश काबरा, दिनेश बड़ाला, बहादूर सिंह, अर्जुन मेवाड़ा नें विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस मुक्त राजस्थान, विकसित राजस्थान के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करने का आव्हान किया। संचालन सत्यनारायण पुर्बिया ने किया।

error: Content is protected !!