राजसमन्द। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें विधायक विकास निधि का पारदर्शिता एवं जन भावनाओं के सम्मान के साथ संतुलित उपयोग करके क्षेत्र में स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति का प्रयास किया है। 5 वर्षों में 680 लाख रुपयों की कूल आवंटित राशि में से 395 कार्याे की स्वीकृति दी गई।
प्रवक्ता किशोर गुर्जर नें बताया कि विकास निधि से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 250 लाख रु., पेयजल के लिए 175 लाख रु., सड़क निर्माण के लिए 155 लाख रु., शौचालय एवं स्नानागार के लिए 30 लाख रु., शमशान विकास के लिए 20 लाख रु., एवं अन्य कार्यों के लिए 50 लाख रुपयों की स्वीकृति दी गई। किरण नें क्षेत्र में 75 लाख रुपयों के कार्य भाजपा के राज्यसभा सांसदों से स्वीकृत करवाए हैं। इस प्रकार कुल 755 लाख रुपयों के कार्य विकास निधि योजना में करवा कर विकास को गति दी।