नव सम्वत्सर बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा

hindu nav varshअजमेर 25 फरवरी। नव सम्वत्सर समारोह समिति अजयमेरू की बैठक आज सुनील दत्त्त जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से तय हुआ कि नव-सम्वत्सर पखवाड़े में 07 मार्च से 21 मार्च तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
कार्यक्रम के अंतर्गत 07 मार्च से 20 मार्च तक विचार गोष्ठीया व परिचर्चाये आयोजित की जायेगी, जिसके संयोजक मोहन खण्डेलवाल रहेंगे। इसी क्रम में शहर के विभिन्न वर्गाे जैसे व्यापारिक एसोसियेशन, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न समाजों के प्रमुखों की बैठकों का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें उन सभी के साथ नव सम्वत्सर के महत्व एवं समारोह मनाने के विषय में परिचर्चा की जायेगी। व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी बलराम हलरानी, विभिन्न सामाजों के प्रमुख लोगों की गोष्ठि सुशील बिसू, कर्मचारी वर्ग की भोलानाथ जी को व विद्यालयों में ललित शर्मा, विश्वविद्यालयों में दिपिका शर्मा, सुरेश साहू, मृत्युंजय शर्मा व अन्य समाज प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गयी है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न कार्यालयों विद्यालय एवं महाविद्यालायों में नूतन वर्ष शुभकामना संदेश की जिम्मेदारी भारत विकास परिषद को दी गयी है।
नव सम्वत्सर की पूर्व संध्या पर दीपदान यज्ञ रामप्रसाद घाट जिम्मेदारी राष्ट्रीय सेविका समिति, गायत्री परिवार एवं बजरंग दल को दी गयी है। आतिशबाजी का कार्यक्रम बजरंगढ़ चौराहा पर रखा गया है व एक वाहन रैली के आयोजन की जिम्मेदारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को दी गयी है। नव सम्वत्सर के दिन शहर के सभी मंदिरों पर पताका परिवर्तन एवं नव सम्वत्सर शुभकामना संदेश पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी सम्मानसिंह जी व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को दी गयी है।
इस अवसर पर समिति की ओर से तीन दिवसीय एक योग शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी स्वतंत्र शर्मा को दी गयी है। इसी क्रम में शहर की विभिन्न वंचित सेवा बस्तियों में वैदिक पद्धति से आयुर्वेद के माध्यम से चार चिकित्सा शिविरों का आयेाजन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी डॉ. मोहन रायपुरीया को दी गयी है।
नव सम्वत्सर के दिन शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिक अभिनन्दन एवं नव सम्वत्सर शुभकामना की जिम्मेदारी शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को दी गयी है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश भढाना, बलराम हरलाणी, कंवलप्रकाश किशनानी, निरंजन शर्मा, शरद गोयल, विनीता जैमन, अलका गौड़, दीपिका शर्मा, राजेन्द्र लालवाणी, ओम गौड़, लेखराज सिंह, सुधा, महेन्द्र कुंमार तीर्थाणी, सम्पत सांखला, रमेश सोनी, सम्मान सिंह, चन्द्रभान गुर्जर, आनन्द सिंह राजावत, अरविन्द यादव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कंवल प्रकाश किशनानी
सहमंत्री व प्रचार
मों. 9829070059
error: Content is protected !!