राशिफल 2015

भारत सिंगल
भारत सिंगल

मेष राशि
व्यवसायी, विद्यार्थियों एवं नौकरी पेशा के व्यक्तियों को उन्नति व विकास का मार्ग पाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। सकारात्मकता का भाव मन में रखना होगा। सोच में रचनात्मकता जब तक नहीं लाऐंगे तब तक आप का समय व्यर्थ के कार्यो में व्यतीत होगा।
यात्रा या तबादले व घर से दूरी होने का योग है।विदेश में कार्य करने या घूमने के लिए जा सकते है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल अच्छा नहीं कहा जा सकता। साल के प्रारम्भ में परेशानी का सामना करना पड सकता है परन्तु धीरे धीरे स्वास्थ्य लाभ होगा। यदि सावधानी एवं सतर्कता बरती जाये तो परेशानी का स्तर कम रहेगा। स्वास्थ्य के सम्बन्ध में एहतियात बरतें।
आय में बढौतरी के लिए हर मंगलवार को अपने बैंक खाते में कुछ रकम जमा करवाऐं।

वृषभ राशि
वर्ष के आरंभ के समय आपको कुछ आवश्यक निर्णय लेने पड़ सकते है, अपने कार्य क्षमता और कार्य शैली में परिवर्तन लाने की जरुरत है। आय के लिए समय बेहद ज्यादा अनुकूल नहीं है इसिलिए निवेश करे हुए पैसे सोच समझ कर प्रयोग करे।
विद्यार्थियों के लिए पूर्वाध अच्छा है। साल के पूर्वाध में मेहनत एवं परिश्रम कर यदि प्रतियोगी परिक्षाओं में सम्मिलित होते है तो जुलाई के उपरांत चयन का शुभ समाचार मिल सकता है। साल के अन्त में बाहर जाकर शिक्षा का योग बनता है।
शेयर बाजा़र में यदि कोई निवेश करना चाहता है तो बेहद लंबी अवधि के लिए न करे नुकसान हो सकता है। आपका कमाया हुआ धन किसी गलत कार्य में या गलत जगह निवेश हो सकता है पूरी जांच के बाद ही निवेश करे।
परिवारिक व वैवाहिक संबंधो में दिक्कते आ सकती है शुक्रवार के दिन रात्रिभोज पर जाऐं व नहाने के पानी में इत्र का प्रयोग करे।

मिथुन राशि
व्यवसाय की दृष्टि से यह साल उत्तम है। किसी नए व्यवसाय में धन निवेश हो सकता है। आय में निरन्तरता के कारण धन एकत्र करने में सफल रहेंगे।
अचानक किसी की वसीयत से सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। साल के अन्त में किसी नये काम में निवेश करने से बचें।
जिन व्यक्तियों के पास संतान है उनकी संतान के अध्ययन एवं कैरियर के लिए उत्तम समय है परन्तु साल के अन्त में समय अनुकूल नहीं रहेगा।
अपने खाने पीने पर ध्यान रखें, पेट संबंधी रोग या पाचन क्रिया में समसया आ सकती है। विरोधी आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। यात्रा के दौरान अस्वस्थता का योग है अतः यात्रा करने से बचें।
भगवान गणेश एवं मां दुर्गा की आराधना करें। गाय की सेवा करें। अपने भोजन में से कुछ भाग गाय को खिलायें।

कर्क राशि
किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा कोई आर्थिक लाभ या आपके व्यवसाय में निवेश हेा सकता है।
नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति प्राप्त होगी।बहस एवं मतभेदों में न पडें उच्च अधिकारियों के कोप का भाजन बन सकते हैं।
धन अर्जन के लिए अनैतिक साधन यथा जुआ, लाटरी आदि से बचें। घरेलू सामान के क्रय में अपव्यय से बचें।
पत्नी के स्वास्थ्य मे गिरावटी आ सकती है जिसमें धन का व्यय होगा।निजी सम्बन्धों कटुता आ सकती है।
मौसम जनित बीमारियां कुछ समय के लिए हो सकती है।। जुलाई के उपरांत रहन सहन एवं खान पान पर सर्तक रहें।
सामान्य तौर पर यह साल विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। विशेषकर बैंकिंग एवं प्रबन्धन के क्षेत्र के छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता एवं चयन का प्रबल योग है।
माता पिता की सेवा करें। शिवजी की उपासना करें। अनावश्यक यात्रा खासकर रात के समय यात्रा करने से बचें।

सिंह राशि
व्यवसाय में आपकी प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगी। ईमानदारी एवं परिश्रम का साथ बनाये रखें। विदेश जाने या विदेश से लाभ प्राप्त हो सकता यदि आप प्रयास करे तो।
धन अर्जन परिश्रम के अनुसार सामान्य ही होगा। जमीन जायदाद में निवेश सावधानी पूर्वक करें। नौकरी में स्थायित्व पाना कठिन होगा। परिवार में मांगलिक कार्यो में व्यय का भी योग है।
पारिवारिक विवाद रहेगा एवं परिवार की ओर से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आप अपने में सहनशीलता जाग्रत कर ही समस्या से उबर पायेंगे।
स्वाथ्स्य आपको कुछ दिक्कते दे सकता है। यदि आप पहले से ही लम्बी बीमारी से ग्रसित हैं तो इस साल अधिक सतर्कता एवं सावधानी की आवश्यकता है।
जो लोग धार्मिक है उनका धार्मिक स्थल पर भ्रमण का योग बनता है। नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए साल उत्तर्रार्द्ध में बाहर जाने का योग है वह भी इच्छित स्थान नहीं होगा।
प्रातकाल सूर्योदय के समय लाल पुष्प के पौधों को जल दें। वृक्ष लगाये एवं उन्हें पानी दहें। लाल गाय की सेवा करें।

कन्या राशि
इस साल आप व्यापार और नौकरी में अन्य सालों की अपेक्ष कुछ अधिक सफल रहेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति हा योग है।
बडे भाई या मित्र से धन कमाने में सहयोग मिलेगा। यदि किसी से पैसा बकाया है तो वह इस साल आपको कम प्रयास में ही मिल सकेगा।
आपकी संतान इस साल उन्नति करेगी। परिवार में छोटे भाई बहन का मांगलिक कार्य इस साल सम्पन्न होगा।
रक्त व नेत्र संबंधी समस्या आ सकती है।
विदेश यात्रा एवं तबादले का योग बन रहा है। तबादला एवं यात्रा में थोड़ी दिक्कत आ सकती।
कुछ भी दान करने से पहले किसी ज्योतिषी से परामर्श जरुर करे, सभी दान हर व्यक्ति के लिए नहीं होते इसका विपरीत प्रभाव भी आ सकता है।

तुला राशि
व्यवसायियों के लिए यह साल बहुत ही उत्तम हो खासतौर से उन व्यक्तियों के जो कि नये क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं या नई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। सरकार एवं अन्य सहयोगियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
धीमी गति से ही धन जुड़ेगा किसी प्रॉपर्टी में या जमीन में निवेश करना शुफ फल दे सकता है परंतु व्यक्तिगत तौर पर अपनी कुंडली किसी अच्छे ज्योतिषि से परामर्श करने के बाद ही करे।
कोई योजना बनाऐं वह किसी को तब तक न बताऐ जब तक की काम पूर्ण होने की कगार पर न हो, धोखा धड़ी होने के योग बन रहे है।
ग्रहो का गोचर प्रभाव आपके स्वास्थ्य में गिरावट ला सकता है, कुंडली के अनुसार उपाय कराना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि
अचानक किसी सम्पत्ति के मिलने की सम्भावना है। यदि आप शेयर व्यवसाय से जुडे है तो इस साल शेयरों से अच्छी कमाई होगी।
विद्यार्थियों के लिए यह साल मिला जुला रहेगा। वह लोग मेहनत या परिश्रम के सहारे ही सफलता अर्जित कर सकते हैं। कठिन परिस्थितियो का सामना करना चाहिए कभी कभी यही परिस्थितिया हमारे जीवन में एक सुखद व महत्तवपूर्ण मंजिल का मार्ग बन जाती है जिसकी हम कल्पना मात्र भी नहीं करते।
समय आपको आगे बढ़ने के मौके बार बार देगा यह आप पर निर्भर है कि आप कितनी दक्षता के साथ अपने कर्म पर ध्यान देते है।
शनि स्तुति का पाठ करे क्योंकि साढ़े साती का प्रभाव पूरे साल रहेगा।

धनु राशि
साढेसाती का प्रभाव व्यवसाय में मंदी ला सकता है।पूरे साल रहेगा। परन्तु साल के उत्तरार्द्ध में कुछ अनुकूल समय आयेगा। निवेश की तुलना में लाभ कम होगा। समय नष्ट करने से बचें।
साल के द्वितीय चरण में आप अपने मकान का पुनः निर्माण भी कर सकते हैं।
घर में बच्चों के विवाह की स्थिति बन सकती है। कुछ विपरीत स्थितियों भी उत्पन्न हो सकती हैं। पिता से मतभेद भी सम्भव है। पिता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है।
यदि आप किसी नये पाठ्यक्रम में प्रेवश लेने जा रहे हैं तो निर्णय ठीक से लें। गलत निर्णय का सम्भावना है। इस समय आलस्य बना रहेगा जिससे अध्ययन एवं कार्य में अरूचि हो सकती है।
साल के प्रारम्भ में यात्रा या परिवर्तन का योग है।
शनि की साढेसाती के लिए पीपल के वृक्ष के नीचे संध्या के समय दीप जलायें। साधु, सन्यासाी एवं गुरू को भोजन करायें। गुरूजन का अपमान नुकसान करा सकता है।

मकर राशि
व्यवसायियों के जो कार्य पिछले 2 साल से रुके हुए है वह पूर्ण हो सकते है।
आपको कम परिश्रम में भी ज्यादा लाभ होने के आसार है इसिलिए इस एक एक दिन का पूर्ण रुप से प्रयोग करे अच्छा समय बार बार नहीं आता।
विद्यार्थियों के लिए यह साल मिला जुला रहेगा। वह लोग मेहनत या परिश्रम के सहारे ही सफलता अर्जित कर सकते हैं। विदेश में जाकर पढने वाले के लिए भी साल के अन्तिम माह उचित रहेंगे।
मानसिक रुप व सर से संबंधित दिक्कते आऐंगी।
मदीरा पान का सेवन आपके मान सम्मान में हानि व प्रोपर्टी में नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि
इस वर्ष के पहले 6 माह व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों के लिए लाभप्रद रहेंगे। मेहनत एवं ईमानदारी का पूर्ण प्रतिफल प्राप्त होगा। एक साथ कई कार्य करने से बचें। नौकरी पेशे वाले व्यक्तियों के लिए मेहनती एवं परिश्रमी व्यक्तियों को पदोन्नति प्राप्त होगी।
आय की दृष्टि से यह साल अच्छा रहेगा। इस साल आय में बढोत्तरी होगी। साल के अन्त में पुत्र के माध्यम से सम्पत्ति एवं धन अर्जित करने का योग है।
घर परिवार में सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पिता के लिए यह साल उत्तम है परन्तु माता के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में कोई परेशानी हो सकती है। परिवार के विरोधी कम होगें। साल के अन्त में परिवारीजनों के सम्बन्ध में कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।
शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष पर पानी अर्पण कर दीपक जलायें इससे विध्न एवं कठिनाइयों का नाश होगा।

मीन राशि
आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी। धन आगमन का योग है। आपको स्वर्ण आभूषण एवं रत्नों की प्राप्ति हो सकती है।
पारिवारिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इस साल परिवार में वृद्धि का योग है नई संतान पैदा हो सकती है। माता पिता एवं भाई से मतभेद हो सकते हैं।
इस साल आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि बीच में छोटी मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आप सूर्य नमस्कार एवं प्रातः सूर्य उपासना कर स्वास्थ्य लाभ कर सकते हैं।
साल के पहले 6 माह में यात्रा एवं तबादले का योग है। उत्तरार्द्ध में विदेश यात्रा का योग बनता है। इस साल यात्रा करते रहेंगे।
माता पिता एवं बडो की इज्जत एवं सत्कार करें। इससे व्यवधान नहीं आयेंगे एवं परेशानियां दूर होंगी।
-भारत सिंगल 

error: Content is protected !!