सृष्टि के रचियता ब्रह्माजी—ब्रह्मा मन्दिर—–पुष्कर Part 3

डा. जे.के.गर्ग
डा. जे.के.गर्ग
ब्रह्मा मंदिर——–पुष्कर में स्थित ब्रह्माजी के एक मात्र मंदिर का इस मन्दिर का ग्वालियर के महाजन गोकुल प्राक् ने अजमेर में करवाया था। ब्रह्मा मन्दिर की लाट लाल रंग की है एवं तथा इसमें ब्रह्माजी के वाहन हंस की आकर्षक आकृतियाँ हैं। मन्दिर में चतुर्मुखी ब्रह्माजी, देवी गायत्री तथा सावित्री यहाँ मूर्तिरूप में विद्यमान हैं। कहते है कि विक्रम संवत्‌ 713 में आदि शंकराचार्यजी ने ब्रह्माजी की मूर्ति की स्थापना की थी। ब्रह्मा मन्दिर प्रवेश द्वार संगमरमर का है वहीं दरवाजे चांदी के बने हैं। यहां भगवान शिव को समर्पित एक छोटी गुफा भी बनी है। ब्रम्हा मंदिर में लगे सैकडों चांदी के सिक्कों पर दानदाता के नाम भी खुदे हुए हैं। मंदिर के फर्श पर मनमोहक एक चांदी का कछुआ भी है। ज्ञान की देवी सरस्वती के वाहन मोर के चित्र भी ब्रह्माजी के मंदिर की शोभा बढ़ाते हैं। यहां गायत्री देवी की एक छोटी प्रतिमा और किनारे ब्रह्माजी की चार मुखों वाली मूर्ति को चौमूर्ति कहा जाता है। मंदिर के पीछे रत्नागिरि पहाड़ पर जमीन तल से 2369 फुट की ऊँचाई पर ब्रह्माजी की प्रथम पत्नी सावित्री का मंदिर है। यज्ञ में शामिल नहीं किए जाने से कुपित होकर सावित्री ने केवल पुष्कर में ब्रह्माजी की पूजा किए जाने का श्राप दिया था। कुछ वर्षोँ पूर्व राजपुरोहित समाज द्वारा बाड़मेर जिले के आसोतरा में भी ब्रह्माजी के मन्दिर का निर्माण करवाया गया है |
तीर्थराज पुष्कर

अजमेर और पुष्कर को अरावली पर्वत श्रृंखला का नाग पर्वत अलग करता है सृष्टि के रचियता ब्रह्माजी की यज्ञस्थली और ऋषियों की तपस्या स्थली तीर्थगुरु पुष्कर नाग पहाड़ के बीच बसा हुआ है। पुष्कर मे अगस्तय, वामदेव, जमदाग्नि, भर्तृहरि इत्यादि ऋषियों के तपस्या स्थल के रूप में उनकी गुफाएँ आज भी नाग पहाड़ में हैं। पुष्कर, कुरुक्षेत्र, गया, हरिद्वार और प्रयाग को पंचतीर्थ कहा गया है। शास्त्रों और पुराणों के अनुसार तीर्थो के गुरु पुष्कर की महत्ता इससे ही स्पष्ट हो जाती है कि पुष्कर स्नान के बिना चारों धाम की यात्रा का पुण्य फल भी अधूरा रहता है। 52 घाटों में गऊघाट, वराहघाट,वीर गुर्जर घाट, ब्रह्मघाट, जयपुर घाट प्रमुख हैं। जयपुर घाट से सूर्यास्त का नजारा अत्यंत अद्भुत लगता है। विदेशी पर्यटकों को यह दृश्य बेहद भाता है। झील के बीचों बीच मनमोहक छतरी बनी हुई है। 2011 की जनगणना के अनुसार पुष्कर की जनसंख्या 21, 626 थी।
संकलनकर्ता——-डा.जे.के. गर्ग

error: Content is protected !!