कारगिल युद्ध—– विजय दिवस

डा. जे.के.गर्ग
कारगिल युद् कश्मीर हथियाने एवं भारत को अस्थिर करने के जिहादियों की 20 वर्षों से जारी एक अभियान का एक हिस्सा था।कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच मई से जुलाई 1999 के बीच कश्मीर के कारगिल जिले में हुये भारत पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष का नाम है |

कारगिल की लड़ाई अनेकों मामलें मे पहिले हुयी भारत-पाकिस्तान की लड़ाईयों से अलग थी । कारगिल श्रीनगर से 205 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कारगिल LOC के उत्तर में है | हिमालय क्षेत्र के अन्य हिस्सों के समान यहाँ गर्मीयों में भी काफी ठंडक होती हैं वहीं सर्दीयों में तो तापक्रम -48 C यानि -54F तक पहुचं जाता है | कश्मीर में LOC रेखा के समीप आबादी वाले शहर कारगिल के अलावा मुशको घाटी एवं द्रास शहर भी हैं |

कारगिल युद्ध को हम तीन चरणों में विभक्त किया जा सकता है यथा पहिला पाकिस्तानी घुसपेठीयों ने श्रीनगर को लेह से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर एक पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सामरिक स्थानों पर क़ब्ज़ा कर लिया था | दूसरे चरण में भारत के सुरक्षा बलों और सेना ने घुसपेठ का पता लगाकर अपने सुरक्षा बलों को अविलंब ज़बाबी हमले के लिये लामबंद करना शुरू किया था | तीसरे चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच भयंकर लड़ाई हुई जिसमें पाकिस्तानी सेना को अग्रिम भागों से पीछे हटना पड़ा, यह पाकिस्तानी शासकों एवं उसकी सेना की करारी पराजय थी ।

कारगिल संघर्ष दुनियांभर के पहाड़ी इलाकों में से अत्याधिक ऊंचाई पर लड़ी गई लड़ाईयों में से एक लड़ाई कही जाती है। पाकिस्तान के परमाणु बम बनाने के बाद दो परमाणु शक्ति वाले भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ पहला सशस्त्र संघर्ष था।

पाकिस्तान की सेना और तथाकथित कश्मीरी उग्रवादियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखापार करके भारत की जर ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। संघर्ष की प्रारम्भिक अवस्था में पाकिस्तान ने दावा किया कि लड़ने वाले उसके नियमित सैनिक नहीं हैं वरन वे सभी कश्मीरी उग्रवादी-जेहादी हैं | पाकिस्तान के इस सफेद झूट का शीघ्र ही पर्दाफाश हो गया क्योंकि युद्ध में बरामद हुए दस्तावेज़ों, हथियारों और पाकिस्तानी नेताओं के बयानों से साबित हुआ कि पाकिस्तान की सेना प्रत्यक्ष रूप में इस युद्ध में शामिल थी।

कारगिल- द्रास सेक्टर में हुए संघर्ष में लगभग 30000 भारतीय सैनिकों ने भाग लिया वहीं पाकिस्तान के नियमित सैनिकों के अलावा करीब 5000 घुसपेठीयें ने भी पाक सैनकों की मदद की थी | भारतीय सेना ने इस लड़ाई में बोफोर्स तोपों का प्रयोग किया इन तोपों ने दुश्मनों पर कहर बरपा | भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सफेद सागर के अंतर्गत कठिन भोगोलिक परिस्थतीयों के बावजूद थल सैनकों की सहायता की थी | भारतीय नोसेना ने ऑपरेशन तलवार के अंतर्गत पाकिस्तानी बंदरगाहओं विशेषतया कराची बंदरगाह की नाके बंदी कि जिससे पाक सैनकों को कोई मदद नहीं मिल सके | भारतीय नोसेना की उत्तरी एवं पश्चिमी फ्लीट ने उत्तरी अरब सागर के क्षेत्र में आक्रमक पेट्रोलिंग कर पाकिस्तान के समुद्रीय व्यापार के लिये गम्भीर चुनोती उत्पन्न कर उसके सामुद्रिक व्यापार को क्षति पहुचाई | इस लड़ाई में भारतीय थल,वायु एवं नो सेना ने पाकिस्तानी आक्रमण को सफलता पूर्वक विफल कर विजयश्री प्राप्त की |

युद्ध समाप्ति के तुरंत बाद में पाकिस्‍तान ने दावा किया उसके मात्र 375 सैनिक ही मारे गए हैं लेकिन बाद में सच्चाई सामने आई कि पाक के तकरीबन चार हजार सैनि करगिल संघर्ष में मारे गए हैं। भारतीय सेना के मुताबिक 543 अफसर और जवान शहीद हुए जबकि करीब 1300 जख्‍मी हुए। महज एक भारतीय सैनिक को युद्धबंदी बनाया गया था। करगिल जंग में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की उम्र 19 से 35 साल के बीच थी।

कारगिल संघर्ष के समय जहाँ अमेरिका नें पाकिस्तान को LOC के उल्लघन का दोषी माना था वहीं पर दुसरी तरफ G8 देशों,यूरोपियन यूनियन एवं ASEAN के क्षेत्रीय संघटन ने भी पाकिस्तान की आलोचना कर सघंर्ष समाप्त करने एवं LOC के उल्लघन को रोक कर सघर्ष के पूर्व वाली स्थिती पर लोटने को कहा | क्लिंटन और नवाज शरीफ के संयुक्त व्यक्तय में LOC का सम्मान करते हुए भारत-पाकिस्तान के विवादों को बातचीत से शांतीपूर्ण तरीकों से सुलझाने को कहा | चारों ओर से अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण तत्कालीन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री श्री नवाज़ शरीफ ने बचे हुए पाकिस्तान के सैनिकों को भारतीय सीमा के अन्दर वाले क्षेत्र से पीछे हट जाने का आदेश दिया | भारत की विजय के साथ 26 जुलाई 1999 को संघर्ष समाप्त हुआ | कारगिल युद्ध में भारत की विजय की स्म्रति में प्रति वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है |

समस्त भारत में इस कारगिल युद्ध के दौरान अद्धभुत राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति की भावना देखने को मिली थी | वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में इस युद्ध के कारण राजनैतिक और आर्थिक अस्थिरता बढ़ गई और नवाज़ शरीफ़ की सरकार को हटाकर परवेज़ मुशर्रफ़ राष्ट्रपति बन गए।

कारगिल युद्ध के अनेकों शूरवीर बहादुर एवं फोलादी इरादों वाले जवानों में अनुज नायर, विक्रम बत्रा एवं योगेन्द्र यादव तो प्रमुख हैं ही, भारत को उनके और उनके साथीयों की वीरता तथा फोलादी देश भक्ति के इरादों से युद्ध में निर्णायक विजयश्री मिली थी | इस लड़ाई में मुख्य विजय टाईगर हिल्स पर कब्जें पर थी | कारगिल युद्ध के उपरोक्त नायकों के अतिरिक्त कारगिल संघर्ष के अन्य हीरों यथा केप्टिन जेरी प्रेमराज, केप्टिन शशि भूषण घड़ियाल,सूबेदार रघुनाथ सिंह एवं हवलदार सीसराम गिल के योगदान को भी क्र्तघ्य राष्ट्र हमेशा याद रक्खेगा |

कारगिल विजय पर्व के 19 वें दिवस पर कारगिल संघर्ष के समस्त शहीदों को समूचे राष्ट्र की तरफ से शत: शत: नमन एवं उनके देशभक्ति के जज्बे को सलाम | समूचा राष्ट्र कारगिल विजय दिवस के मोंके पर भारत की अखंडता पर तिरछी नजर रखने वालों को कड़ी चेतावनी देता है कि वे अपनी नापाक हरकतों से बाज आयें अन्यथा उन्हें माकूल जबाव देना भारत के योद्धाओं को भलीभांति आता है |

जयहिदं-जय भारत और जय किसान-जय जवान
प्रस्तुतिकरण—डा. जे.के.गर्ग
सन्दर्भ—,गूगलसर्च, विभिन्न पत्र, समाचार पत्र पत्रिकायें एवं मेरी डायरी के पन्ने

error: Content is protected !!