आज का राशिफल व पंचांग : 25 सितम्बर, 2021, शनिवार

राजेन्द्र गुप्ता
25 सितंबर, 1524 वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बन कर भारत आया।
25 सितंबर, 1977 को जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता का जन्म हुआ।

26 सितंबर, 1923 को देव आनंद, भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, और पटकथा लेखक का जन्म हुआ।
26 सितंबर,1932 को मनमोहन सिंह, भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ, भारत के 13 वें प्रधानमंत्री का जन्म हुआ।

आज का राशिफल
******************
25 सितम्बर, 2021, शनिवार
————————————
मेष राशि : आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकते हैं। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ सकता है।

वृषभ राशि : आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशि : आज के दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी।

सिंह राशि : आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उ’च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीति में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

कन्या राशि : आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। आप के कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।

तुला राशि : कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

वृश्चिक राशि : आपके लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अ’छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अ’छा मिलेगा। संतान की चिंतान आप को व्याकुल कर सकती है।

धनु राशि : आलस का त्याग करें। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।

मकर राशि : आपकी जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है व शारीरिक कष्ट संभव है। आज आप पर आलस हावी रहेगा।

कुम्भ राशि : दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंब से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जा कर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि : सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ऋण के लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। अपने काम में वापसी होगी।

आज का पंचांग
===========
25 सितंबर, 2021
*****************
तिथि चतुर्थी 10:38
नक्षत्र भरणी 11:33
करण बालव, 10:38
कौलव 23:50
पक्ष कृष्ण
योग हर्षण 14:07
वार शनिवार
सूर्योदय 06:10
सूर्यास्त 18:14
चन्द्रमा मेष 18:17
राहुकाल 09:11 – 10:42
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास आश्विन
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:48 – 12:36

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!