आज का राशिफल व पंचांग : 11 मई, 2022, बुधवार

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
11 मई, 2022 : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस आज।
11 मई, 1998 को भारत ने पांच परमाणु परीक्षणों की श्रृंखला में से राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।

12 मई, 2022 : मोहिनी एकादशी व्रत कल।

आज का राशिफल
****************
11 मई, 2022, बुधवार
================
मेष राशि : विवाद को बढ़ावा न दें। जहां तक हो सके, यात्रा टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। अपक्षित कार्य में विलंब हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।

वृषभ राशि : समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।

कर्क राशि : किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में धोखा खा सकते हैं। नकारात्मकता रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी न लें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

कन्या राशि : रुका हुआ पैसा मिल सकता है। समाजसेवा कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जल्दबाजी में लेन-देन न करें। चोट व रोग से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि : मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी।व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। धार्मिक कार्य पर व्यय हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। आशंका-कुशंका के चलते कार्यप्रणाली प्र‍भावित हो सकती है। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि : लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। किसी की बातों में न आकर स्वयं विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार में आय निश्चित होगी।

मकर राशि : कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नए मित्र बनेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

कुंभ राशि : स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। क्लेश होगा। समय अनुकूल है।

मीन राशि : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। संगीत आदि में रुचि रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। अध्ययन-लेखन आदि में प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

आज का पंचांग
===========
11 मई, 2022, बुधवार
***********************
तिथि दशमी 07:33 PM
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी 07:28 PM
करण तैतिल 07:35 AM
गर 07:33 PM
पक्ष शुक्ल
योग व्याघात 07:24 PM
वार बुधवार
सूर्योदय 05:33 AM
सूर्यास्त 07:02 PM
चन्द्रमा सिंह 01:33 AM
राहुकाल 12:17 – 01:58 PM
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944 (शुभकृत)
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त
अभीजित कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!