आज का राशिफल व पंचांग : 29 मई, 2022, रविवार

राजेन्द्र गुप्ता
29 मई 1953 को दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट चोटी पर फतह पाई थी। न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग नोर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।
29 मई 1906, को हिन्दी के जाने-माने निबंधकार। कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ।

30 मई, 2022 : वटसावित्री व्रत कल।
30 मई, 2022 : सोमवती अमावस्या कल।

आज का राशिफल
*****************
29 मई, 2022, रविवार
================
मेष राशि : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

वृषभ राशि : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में आपका नाम होगा।

मिथुन राशि : जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था। आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

कर्क राशि : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

सिंह राशि : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

कन्या राशि : सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

तुला राशि : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृश्चिक राशि : अपने हिसाब से जिन्दगी जिना पसंद रहेगा। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे। वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

धनु राशि : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

मकर राशि : व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।

कुम्भ राशि : सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नही है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। रुके हुए कार्य अपने अच्छे संपर्कों से पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मीन राशि : जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे।

आज का पंचांग
===========
29 मई, 2022, रविवार
***********************
तिथि चतुर्दशी 02:56 PM
नक्षत्र कृत्तिका पूर्ण रात्रि
करण शकुन 02:56 PM
चतुष्पाद 03:56 AM
पक्ष कृष्ण
योग अतिगंड 10:52 PM
वार रविवार
सूर्योदय 05:24 AM
सूर्यास्त 07:12 PM
चन्द्रमा मेष 11:15 AM
राहुकाल 05:29 – 07:12 PM
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944 (शुभकृत)
मास ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:50 – 12:46 PM

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!