अजमेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला अजमेर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष रासासिंह जी रावत की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनाव मिशन 25 को लेकर राजस्थान की मुख्यमंत्री माननीय वसुन्धरा राजे जी के प्रेरणा स्त्रोत देश के भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सौगाद देने के लिये अजमेर से रामदेवरा तक की यात्रा का आयोजन किये जाने के संदर्भ में एक प्रेस वार्ता की गयी।वार्ता में यात्रा के संयोजन शंकर सिंह रावत (हाथीखेड़ा) ने बताया कि इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य आस्था और विश्वास के माध्यम से राजस्थान के मिशन 25 की सफलता के लिये इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में अजमेर से 51 युवा सदस्य दिनांक 01 फरवरी 2014 को रवाना होकर दिनांक 10 फरवरी 2014 को रामदेवरा पहुंचेेगे। इसमें युवा सदस्यों द्वारा राजस्थान के विभिन्न जिलों से यात्रा करते हुए करीबन 322 किलोमीटर लम्बा रास्ता तय करेगें। इस यात्रा की सफलता के लिये आगामी 29 जनवरी विधानसभा सत्र समाप्त होने के पश्चात् अजमेर के स्थानीय विधायक एवं प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीय वसुन्धरा राजे जी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रामदेवरा मंदिर पर चढ़ाने हेतु पवित्र ध्वज पताका सुपुर्द करेगें। जिसके पश्चात 01 फरवरी को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उस पताका को लेकर रवाना होंगें।
शहर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि मिशन 25 की सफलता हेतु अजमेर के युवाओं द्वारा बाबा रामदेव के प्रति आस्था रखते हुए इस भाव को युवाओं में जागृत करने के लिये कि आगामी लोकसभा चुनाव में माननीय नरेन्द्र भाई मोदी देश के प्रधानमंत्री बनाने हेतु किसी प्रकार की कोई कसर न छोड़े। इसी संदर्भ में युवा मोर्चा के द्वारा एक सी.डी. रिकार्ड करायी गयी है जिसमें भाई नरेन्द्र मोदी व बाबा रामदेव के संदर्भ में भजन रिकार्ड किये गये है। जो पूरी यात्रा में जात्रु रूपी युवाओं के साथ बजते उन्हें प्रेरणा प्रदान करेगंे। इस अवसर पर शेखावत ने यह भी बताया कि यदि कोई भक्त यात्रा में सम्मिलित होना चाहते है तो उनका स्वागत है। उनके समस्त प्रकार के जरूरतों का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर यात्रा का पूर्ण कार्यक्रम जारी किया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा तकरीबन प्रतिदिन 35 से 40 किलोमीटर का सफर तय किया जायेगा तथा 10 फरवरी को यात्रा पूर्ण होने पर अजमेर से कई कार्यकर्ताओं को रामदेवरा ले जाने की व्यवस्था भी की गयी है ताकि यात्रा के आखरी दिन ज्यादा से ज्यादा लोग मिशन 25 की मनोकामना कर पूर्ण होने की प्रार्थना कर सके।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के महामंत्री रंजन शर्मा, अश्विनी चौहान, सुशील साहू, दिपक सिंह, अमित यादव, सोहन साहू, जसाराम, वरणदीप सिंह, रमेश शेरा, हेमेन्द्र जैन, रंजित चौधरी, कमलेश शर्माा, नितेश गुप्ता, आशिष, मयंक यादव, अमन झंवर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
-देवेन्द्र सिंह शेखावत
अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा, अजमेर
मो. 9414272762