
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे इन दिनो नियमित नगर परिषद की अतिक्रमण टीम सडक किनारे व्यापार कर रहे ठेले वालो एवं शहर के अनैक वार्डो में हों रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने की कार्यवाही की। परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा को शिकायत मिलने पर अतिक्रमण हटाओ टीम को अवैध निर्माण रुकवाने एवं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। परिषद जेइएन कपिल, अतिक्रमण प्रभारी रतनसिंह टीम के साथ बुधवार दोपहर प्रतापनगर गली नं. 2 मे पहुचे। जहा पर महिला बलजीत कौर द्वारा सडक तोडकर नाली निर्माण किया जा रहा था। परिषद टीम ने कार्य को रुकवाया। इस दौरान महिला बलजीत कौर ने परिषद कर्मीयो सेे बहस की। इसके पश्चात अतिक्रमण टीम सेन्दडा रोड शिवमंदिर के सामने हों रहे अवैध निर्माण को रुकवाया। अवैध रुप से डबल मंजिला दुकान का निर्माण कर रहे श्यामलाल गुप्ता एवं हरीश गुप्ता को कडी फटकार पिलाते हुए हिदायत दी। अतिक्रमण प्रभारी रतनसिंह ने बताया कि मकान मालिक को पुर्व मे निर्माण रोकने की कार्यवाही करने व हिदायत दिये जाने के बाद भी कानुन का उल्लंघन कर निर्माण कर रहा था। अतिक्रमण टीम ने कार्य रुकवाकर मकान मालिक को नोटिस दिया।