
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री शक्ति योजना अन्तर्गत ग्राम अॅधेरी देवरी स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र द्धितीय पर महिला स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा गांव की 20 महिलाओं को उनके स्वास्थ्य विकास के लिए 400 ग्राम प्रोटिनेक्स पाउडर के डिब्बे वितरीत किये गये। कार्यक्रम में कम्पनी की हेल्थ मैनेजमेन्ट सेन्टर की डॉ. प्रिति जेम्स ने सभी महिलओं की जॉच की तथा उनके स्वास्थ्य व संतुलित आहार के लिऐ प्रोटिन, विटामीन, कैल्सियम व आयरन से पूर्ण आहार एवं फल संबंधी तत्वों की जानकारी दी। डॉ. जेम्स ने सभी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वयं व होने वाले शिशु के लिऐ बरतने वाली सावधानियॉ तथा संस्थागत प्रसव, शिशु को मॉ का स्तनपान,टीकारण आदि से भी अवगत कराया। उपस्थित महिलाओं ने कम्पनी अधिकारियों को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया व आभार जताया।
उक्त जानकारी देते हुऐ सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा महिलाओं के लिऐ विभिन्न प्रकार की योजनाऐं जैसे सिलाई एवं बैग निर्माण प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, चयनित परिवार में नवजात बालिका के जन्म पर पॉच हजार का फिक्स डिपोजिट आदि चलाई जा रही हैं, उनका अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिये।
समाज सेवा अधिकारी अमित टाक ने कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की व सभी को श्री सीमेन्ट द्वारा श्री स्वास्थ्य योजना अन्तर्गत चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज सेवा टीम के मनोज बियाणी, श्रीमती पारस-ए.एन.एम.,श्रीमती अफ्ररोजा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती ललीता-सहयोगिनी व महिलाऐं उपस्थित थी।