टीकाकरण दिवस प्रभावी बनाने के लिए किया मंथन

9-10-14-शंकर खारोल– सुरजपुरा / समीपस्थ ग्राम फतहगढ स्थित आ.बा.केन्द्र पर टीकाकरण दिवस पर आरोग्य प्लस परियोजना अंराई के तत्वाधान में जागरूकता षिविर आयोजित हुआ जिसमें परियोजना ब्लॉक कॉर्डिनेटर रणजीतसिंह केषावत ने संदर्भ प्रदान कर टीकाकरण दिवस को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। केषावत ने टीकाकरण दिवस की समीक्षा के साथ आगामी टीकाकरण दिवस को प्रभावी बनाने के लिए आवष्यक सुझाव दिये कि टीकाकरण की पूर्व तैयारी सही हो, परिवार में समझदार व्यक्ति को टीकाकरण के लिए प्रेरित करे, महिलाओ से सीधे मतलब की बात नही करे,उनकी भावनाओ को समझे,गांव के रसुखदार एवं युवा लोगो का साथ ले, महिलाओ को लगने वाले टीके के फायदो की जानकारी दे, आ.बा. केन्द्र पर उनका मुस्कुराकर स्वागत करे, उन्हे सही एवं सरल भाषा में परामर्ष दे, टीकाकरण के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओ की जांच अनुमानित के बजाय वास्तविक हो, पोषाहार की थैलियां सम्बधित महिला-बच्चे को ही दे एवं उनका फॉलोअप भी किया जाये, समुदाय से भावनात्मक जुड़ाव बनाया जाये एवं उन्हे किसी तरह की आधी-अधुरी जानकारी नही दी जाये। साथ ही आ.बा.केन्द्र पर उनके बैठने के लिए सही व्यवस्था की जाये ताकि वे कुछ आराम कर सके। केषावत ने आदि उदाहरणो के माध्यम से आ.बा.केन्द्र टीम की आगामी टीकाकरण के लिए समझ मजबुत बनाने का प्रयास किया। एएनएम धन्नीमीणा एवं आषा सहयोगिनी पुष्पा खारोल एवं हेमलता खारोल आदि ने आष्वासन दिया कि आगामी टीकाकरण दिवस को सफल बनाने के लिए उनकी टीम उक्त सुझावो का अनुसरण करेगी। एएनएम धन्नीमीणा ने गर्भवती महिलाओ एवं बच्चो का टीकाकरण किया। इस दौरान रणजीतसिंह,एएनएम धन्नीमीणा एवं सभी आषा सहयोगिनी एवं आ.बा.कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!