दो पुलिस कर्मियों पर मारपीट व पैसा छीनने का आरोप

03ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर  के कसाबान मोहल्ला निवासी नईम एवं मिल कोलोनी निवासी अनवर ने रविवार को दो पुलिसकर्मीयो पर  रास्ता रोककर मारपीट करने एवं पैसा छिनने का आरोप लगाते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक जय यादव को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही करने की मांग की। एएसपी को लिखे शिकायती पत्र मे नईम व अनवर ने बताया कि गत गुरुवार रात्रि 11 बजे नशे मे धुत्त पुलिसकर्मी फिरोज एवं भीमसिंह ने सादी वर्दी मे रोका एवं मारपीट करते हुए जेब से 5000 रुपये निकाल लिए एवं मारपीट करते हुए झुठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी दी। नईम व अनवर ने दोनो पुलिसकर्मीयो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

error: Content is protected !!