किंगर की आंखें देखेंगी दुनिया, मृत्यु के बाद परिजन ने किया नेत्रदान

05ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के किशनगंज मोहल्ला निवासी बलदेव किंगर की पत्नि उर्मिला किंगर के नेत्रदान से दो लोगों की नेत्रज्योति मिलेगी। राजकीय पटेल उच माध्यमिक स्कूल से लिपिक के पद से सेवानिवृत 69 वर्षीय उर्मिला किंगर की शनिवार को हार्ट अटैक से राजकीय अमृतकौर अस्पताल में मौत हो गई। अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनके पुत्र कमलकांत किंगर ने दृष्टि सेवा संस्थान के अध्यक्ष एसएन शर्मा को नेत्रदान की सहमति प्रदान की। दृष्टि सेवा संस्थान के अध्यक्ष एसएन शर्मा और उपाध्यक्ष सीएन शर्मा ने अजमेर आई बैंक सोसायटी के डॉ. भरत शर्मा को जानकारी दी। नेत्रदान के दौरान परिजनों के साथ ही राजकीय अमृतकौर अस्पताल के एचपी नामा और विनोद कुमार मित्तल मौजूद थै।

error: Content is protected !!