वार्ड नं. 18 के नागरिकों हेतु भामाशाह नामंकन शिविर शुरू

beawar samacharब्यावर। भामाशाह योजना के तहत ब्यावर शहर के वार्ड नं. 18 के नागरिकांे के हितार्थ स्थानीय गिब्सन हॉस्टल परिसर में दो दिवसीय शिविर 16 अक्टूबर को शुुरू हुआ। प्रथम दिन शिविर में वार्ड नं. 18 के नागरिकों को विभिन्न गतिविधियों से लाभान्वित कराने हेतु राजस्व विभागीय, नगर परिषद, महिला व बाल विकास, सामाजिक न्याय व अधिकारिता, चिकित्सा व स्वास्थ्य सहित अन्य विभागीय टीमों के साथही स्वयंसेवक राजेश गहलोत तथा बैंकिंग संस्थान एवं कम्प्यूटर सेवा दल मुस्तैदी से जुटे रहें। वार्ड पार्षद एवं पूर्व सभापति मुकेश सोलंकी ने भी शिविर गतिविधियों का अवलोकन किया।
शिविर में प्रथम दिन नगर परिषद की सुबोध शर्मा टीम द्वारा जरूरतमंदों से 16 राशन कार्ड संशोधन संबंधी एवं 4 नये राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रपत्रा अग्रिम कार्यवाही हेतु प्राप्त किये गए तथा इसके साथही शिविर दौरान आधार नामांकन एवं भामाशाह नामांकन किये जाने एवं जरूरतमंदों महिला मुखियाओं के बचत खाता खुलवाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ ने बताया कि वार्ड नं. 18 हेतु यह भामाशाह नामांकन शिविर शुक्रवार को भी ज़ारी रहेगा।

चांदमल मोदी पुस्तकालय में वंचितों के भामाशाह नामांकन हेतु पृथक से शिविर संचालन
ब्यावर। भामाशाह योजना के तहत शहर के वार्डाें में पूर्व में लगे शिविर में अब तक भामाशाह नामांकन कार्ड बनाने से वंचित रहे क्षेत्रावासियों की सुविधा केलिए गुरूवार 16 अक्टूबर से चांदमल मोदी नगर परिषद पुस्तकालय ब्यावर परिसर में पृथक् से भामाशाह नामांकन शिविर का संचालन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक का रखा गया है। शिविर में भामाशाह नामांकन प्रपत्रा सत्यापित करने हेतु दो सत्यापक श्रीमती दमयन्ती जयपाल एवं ओम प्रकाश माली को नियुक्त किया गया है।
एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि शहर में पूर्व लगाये गए शिविरों में वंचित रहे अथवा छूट गये ऐसे परिवार इस शिविर स्थल पर आकर अपना नामांकन करवा सकेंगे जिनके महिला मुखिया के पास बैंक खाता एवं आधार कार्ड आवश्यक रूपसे है। उन्होंने यहभी खुलासा किया कि पूर्व में वार्ड में लगे शिविर में करवाये गए सत्यापितशुदा आवेदन प्रपत्रा के साथ संबंधित महिला मुखिया भी पूरे परिवार के संग उपस्थित होकर इस स्थायी शिविर में फायदा उठा सकते हैं। चांदमल मोदी पुस्तकालय परिसर में आयोजित हुए स्थायी शिविर दौरान प्रथम दिन गुरूवार से टाईगर चौहान की कम्प्यूटर टीम सत्यापित भामाशाह नामांकन प्रपत्रों के फीडिंग कार्य में जुट गर्इ्र है।

सुरड़िया ग्राम मंे भामाशाह शिविर शुरू
ब्यावर। भामाशाह योजना के तहत गुरूवार को शिविर प्रभारी अधिकारी बीडीओ श्रीमती राजबाला मीणा एवं तहसीलदार मदन लाल जीनगर की देखरेख में पंचायत समिति जवाजा की सुरड़िया पंचायत मुख्यालय पर सुरड़िया पंचायत क्षेत्रा के ग्रामीणों हेतु 16 अक्टूबर भामाशाह नामांकन शिविर लगाया गया। जिसमें विभिन्न विभागीय टीमों द्वारा ग्रामीणों को शिविर गतिविधियों से लाभान्वित करवाया। बीडीओ जवाजा के मुताबिक पूर्व तय कार्यक्रमानुसार सुरड़िया पंचायत वासियों के हितार्थ 17 व 18 अक्टूबर तथा 20 , 21 व 22 अक्टूबर को भामाशाह शिविर लगेगा।

सितम्बर माह की पौषाहार राशि विद्यालयों के खातों में जमा
ब्यावर। बीईईओ जवाजा द्वारा क्षेत्राधीन मिड-डे-मील (पौषाहार) योजनान्तर्गत संचालित विद्यालयों की माह सितम्बर 2014 की कुकिंग कनवर्जन एवं कुक -कम-हेल्पर राशि उनके खातों में जमा करवा दी गई है। इस आशय की जानकारी एडीशनल बीईईओ पूनम चन्द वर्मा ने दी।

शहर में शुक्रवार को यहां रहेगी विद्युत बंद
ब्यावर। विद्युत निगम द्वारा आवश्यक रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार 17 अक्टूबर को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक 11 के.वी. हाउसिंग बोर्ड साकेत नगर फीडर के रखरखाव की वज़ह से संबंधित क्षेत्रान्तर्गत विद्यंुत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियन्ता के0सी0मीना ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में साकेत नगर, पार्श्वनाथ हॉस्पिटल, गणेशपुरा चौराहा, बीएम शर्मा नगर, गायत्राी नगर-ाा, पानी की टंकी, गायत्राी नगर लिंक रोड़, अक्षय नगर, विद्यानगर, नानेश नगर, चारभुजा कॉलोनी, भाटी कॉलोनी, पोस्टल कॉलोनी, विद्याभारती स्कूल, टेलीफोन कॉलोनी, जवाहर भवन इत्यादि क्षेत्रा शामिल हैं।

एसडीओ द्वारा अधिकारियों के संग विभागीय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा
ब्यावर। एसडीओ भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में गुरूवार को नगर परिषद आयुक्त शशी कान्त शर्मा, तहसीलदार मदन लाल जीनगर, जवाजा बीसीएमओ डॉ. सी0एल0परिहार, एकेएच से डॉ. त्रिलोक चन्द गगरानी , एसवीओ डॉ0 विश्वास कुमार, सहायक अभियन्ता एस0के0 माथुर (जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) व वी0डी0दुबे (विद्युत निगम), कृषि सहायक निदेशक विनोद छाजेड, यातायात पुलिस से इंसपेक्टर धन्ना सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर विभागवार साप्ताहिक समीक्षा करवायी।
एसडीओ भगवती प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि वे विभागीय समस्याओं के संबंध में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल का अवलोकन कर समुचित कार्यवाही अंज़ाम देंगे। पशुुपालन विभाग केा भूमि संबंधी रखरखाव मामलें में उचित कार्यवाही के दिशा-निर्देश दिये। विद्युत निगम को दीपावली पर्व से पूर्व सुचारू विद्युत सप्लाई व्यवस्था किये जाने की जरूरत बताई। विद्युत ट्रांसफॉर्मरों के नीचे अतिक्रमण करने संबंधी मामलेंा में नगर परिषद एवं विद्युत निगम संयुक्त रूपसे कार्यवाही करेंगें । ट्रेफिक पुलिस के प्रभारी को हिदायत दी र्गइ कि वे दीपावली पर्व के मध्यनज़र शहर के मुख्य बाजारों एवं मुख्य मार्गाे पर आम नागरिकों के हितार्थ सुगम आवागमन हेतु निर्देशानुसार उचित कार्यवाही करेंगे तथा संबंधित के विरूद्ध चालान कार्यवाही को अंज़ाम देंगे। जल-संसाधन विभाग की कनिष्ठ अभियन्ता शालिनी सिंह को मनरेगा के तहत चल रहे कार्याे मे क्षेत्रा के तालाब/नहरों की पाल मरम्मत करवाने तथा मकरेड़ा तालाब की पाल को क्षतिग्रस्त करने वाले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज़ करने हेतु निर्देशित किया । बीसीएमओ जवाजा से कहा कि अधीनस्थत एएनएम को पाबंद कराकर यह सुनिश्चित कराएंगे कि जन्म व मृत्यु संबंधी सूचना संबंधित ग्राम पंचायत में प्रति सप्ताह पहुंच जाएगी। बीडीओ को दूरभाष पर ग्राम शम्भूपुरा के एक मामले में नॉटिस अनुरूप कार्यवाही कराने को कहा । सीडीपीओ ब्यावर की प्रतिनिधि कविता डाबी को कार्यालय हेतु भूमि आवंटन प्रस्ताव उचित रूपसे देने की हिदायत दी। कृषि विभाग के अधिकारी के साथ क्षेत्रा में कृषक हितकारी गतिविधियों हेतु चर्चा की। तहसीलदार मदनलाल जीनगर के साथ क्षेत्रा में राजस्व गतिविधियों के संचालन हेतु विचार-विमर्श किया गया।

error: Content is protected !!