मोहर्रम की तैयारियों का लिया जायजा

विभिन्न विभागों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश 
moharramअजमेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ दरगाह एवं अन्दरकोट सहित आसपास के क्षेत्रा का दौरा किया। उन्होंने मोहर्रम  से पूर्व सभी विभागों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत करने आते हंै। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
आगामी 25-26 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले मोहर्रम के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं रखनें तथा तैयारियों को लेकर एक बैठक सोमवार को दरगाह थाने में सम्पन्न हुई। बैठक के पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री शरद चैधरी व अन्य अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभागों से संबंधित तमाम कार्य समय रहते पूरा कर लें। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी विद्युत एवं जलदाय विभाग के साथ मिलकर सड़कों की मरम्मत करें ताकि जायरीन एवं ताजिया लेकर जाने वाले अकीदतमंदों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
श्री यादव ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ताजिये की सवारी से पूर्व क्षेत्रा में झूलते बिजली के तारों को सही कर लें। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मोहर्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर अस्थाई मेडिकल कैम्प स्थापित करने एवं क्षेत्रा में बेची जाने वाली खाद्य सामग्री की जांच के निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोहर्रम के दौरान क्षेत्रा में सफाई एवं लावारिस पशुओं की रोकथाम की सम्पूर्ण व्यवस्था करें।
श्री यादव ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, कायड़ विश्राम स्थली एवं सार्वजनिक स्थानों पर किराया सूची चस्पा करें एवं अभियान चलाकर गडबड करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री चैधरी ने विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण एवं यातायात संबंधी परेशानियों को देखते हुए पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाए। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री अशोक तंवर, नगरन निगम के आयुक्त श्री नारायण लाल मीणा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
error: Content is protected !!