शाहपुरा / साहित्य सृजन कला संगम के तत्वावधान में 29 नवम्बर शनिवार को महलों के चौक में लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। सम्मेलन इस वर्ष सभी बेटियों को समर्पित किया गया है। सम्म्ेलन में संस्था की ओर से प्रदेश के एक साहित्यकार को लोक साहित्य सम्मान से नवाजा जाता है। इस बार लोककवि मोहन मण्डेला स्मृति लोक साहित्य सम्मान 2014 जयपुर के राजस्थानी ढूंढाड़ी भाषा के ख्याति प्राप्त जनकवि बिहारीशरण पारीेक को दिया जाएगा। अब तक प्रदेश के कई साहित्यकारों को इस सम्मान से नवाजा गया है। किसी कवि की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह पहला सम्मेलन है।
सम्मेलन में आमंत्रित कवियों में सुरेन्द्र दुबे-जयपुर, कवयित्रि डॉ.कीर्ति काले-नई दिल्ली, ओजस्वी कवि अब्दुल गफ्फार-जयपुर ,हास्य कवि बाबू ‘बंजाराÓ-बारां, हास्य कवि गोविन्द राठी-शुजालपुर (म.प्र.), हिंदी गीतकार पूर्णिमा शर्मा-कोटा, हास्य कवि पी.के. ‘मस्तÓ- रेवाड़ी (हरियाणा)भाग लेंगे।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री सुमित्रा कांटिया होगी। अध्यक्षता नगरपालिका चैयरमेन रघुनंदन सोनी करेंगे। पुलिस अधीक्षक हेमन्त शर्मा एवं शिक्षाविद रमेशचंद्र गालरिया, उपखण्ड अधिकारी कालूराम खौड़ ,पूर्व उपप्रधान गजराज सिंह राणावत एवं मूलचंद मंत्री, रामेश्वर लाल सोलंकी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेगें।
-मूलचन्द पेसवानी, शाहपुरा