समस्याओं का निवारण करने हेतु सरकार कटिबद्घ

p1p2p3p4अजमेर। केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री प्रो. सांवर लाल जाट ने रविवार को अजमेर जिले की मसूदा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विकास कार्याे से जुड़े विभिन्न उद्घाटन किये। इन उद्घाटन कार्यक्रमों में गर्म जोशी केसाथ कियेगए स्वागत एवं अभिनन्दन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व विश्व में भारत की साख में महत्ती बढ़ोतरी हो रही है तथा आर्थिक दृष्टि से अच्छी उपलब्धियां अर्जित हो रही हैं। जिसके फलस्वरूप पैट्रोल सरीखी वस्तुओं के मूल्यों में गिरावट आनी शुरू हो गई है।
केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मं़त्री प्रो0 जाट ने कहा कि राज्य सरकार सहित केन्द्र की सरकार बिजली, पानी एवं सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निवारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने मसूदा पंचायत समिति के शेरगढ़ पंचायत के ग्राम फतेहगढ़ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सरपंच के अनुरोध पर भवन निर्माण कराने के लिए सांसद कोटे से 5 लाख रूपये राशि देने की घोषणा की। इसी विद्यालय को मसूदा विधायक की ओर से 4 लाख रूपये की राशि भी आवंटित करायी जाएगी, इस आशय की जानकारी समाज सेवी भंवर सिंह पलाड़ा ने देते हुए अवगत कराया कि शेरगढ़ पंचायत में गौरव पथ हेतु 50 लाख रूपये की राशि स्वीकृत हुई है।
केन्द्रीय जलसंसाधन राज्य मंत्री ने रविवार को जिन विकास कार्येां का उद्घाटन किया उनमें ग्राम पंचायत मसूदा में टीएफसी योजना के तहत करीब 5 लाख की लागत से बनी सूरजपोल गेट सी.सी.सड़क निर्माण, एसएफसी योजना के तहत भडाना मार्केट में 5 लाख से बनी सी.सी.सडक निर्माण एवं एसएफसी योजना के तहत बने सार्वजनिक विश्रान्ति स्थली अडवाणिया तथा जेड़पी/एसएफसी के तहत काला भैरू मंदिर स्थित सार्वजनिक विश्राम स्थली का उद्घाटन किया।
इसी तरह शेरगढ़ पंचायत मुख्यालय पर पीआरआई योजना के तहत करीब साढ़े 8 लाख की लागत से नवनिर्मित किसान सेवा केन्द्र एवं भू-अभिलेख सूचना केन्द्र तथा कुण्डका लाम्बा ग्राम में स्थित राजकीय मिडिल स्कूल के सैकण्ड्री में क्रमोन्नति संबंधी उद्घाटन किया।
शेरगढ़ पंचायत के ही ग्राम फतेहगढ़ में चार उद्घाटन किये, इनमें सांसद कोष से निर्मित डेयरी से रैदासों के मंदिर तक करीब 10 लाख की लागत से बनी सी.सी. सड़क का लोकार्पण किया, मगरा योजनान्तर्गत इसी ग्राम में डेयरी से नारायण तेली के घर तक बनने वाली सी.सी.सडक का शिलान्यास किया। फतहगढ ग्राम में सांसद कोष से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 5 लाख रूपये की लागत से बने नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण तथा मगरा योजना द्वारा 6 लाख रूपये लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र फतेहगढ़ का लोकार्पण किया।
इन उद्घाटन/लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री के साथ समाज सेवी भंवर सिंह पलाड़ा,, अजमेर डेयरी के चैयरमैन रामचन्द्र चौधरी, अजमेर जिला प्रमुख श्रीमती सीमा माहेश्वरी, उप जिला प्रमुख तारा चन्द रावत, मसूदा प्रधान श्रीमती कोयली देवी रावत, पूर्व प्रधान विरेन्द्र सिंह कानावत, एडवोकेट जगदीश लाम्बा व कुलदीप लोढ़ा तथा मसूदा सरपंच जगदीश चौधरी व शेरगढ़ सरपंच रामनाथ चौधरी सहित विभिन्न ग्राम सरपंच व जनप्रतिनिधि के साथ ही मसूदा एसडीएम डॉ0 अनुपमा टेलर, तहसीलदार सुरेश चन्द्र शर्मा, कार्यवाहक बीडीओ राजेश जैन व जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी इत्यादि मौजूद रहें।
मसूदा क्षेत्र में हुए इन कार्यक्रमों में समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने केलिए बिना किसी भेदभाव के इस विधान सभा क्षेत्र के विकास में गहरी रूचि रखते हैं। श्री पलाडा ने कहा कि मसूदा विधायक राज्य सरकार के साथ ही केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री महोदय के साथ बराबर सम्पर्क रखकर क्षेत्रवासियों की वा$िजब समस्याओं के निवारण हेतु निरन्तर प्रयासरत हैं। अत: समय-समय पर वा$िजब समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराते रहने की सलाह है।
कार्यक्रमों में अजमेर डेयरी के चैयरमैन रामचन्द्र चौधरी ने मसूदा अंचल के वासियों को धैर्य के साथ अजमेर डेयरी को समुचित सहयोग देने तथा स्वच्छ प्रजातंत्र को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया।
अजमेर जिला प्रमुख श्रीमती सीमा माहेश्वरी ने भी शेरगढ़ पंचायत के फतहगढ़ में हुए समारोह मे अजमेर जिला में एक वर्ष हुए विकासात्मक गतिविधियों का जिक्र कर राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 15 दिसम्बर को अजमेर में हो रहे पर समारोह में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!