”नई दिशा नया राजस्थान आओ साथ चलें….”

सूचना केन्द्र में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कल
प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी करेगे उद्घाटन

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व की वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अजमेर जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी कल 17 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे सूचना केन्द्र में विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे। ”नई दिशा नया राजस्थान आओ साथ चलें…” प्रदर्शनी के माध्यम से राजस्थान में गत एक वर्ष में हुए विकास कार्यों को व्यापक स्तर पर दर्शाया गया है।
शिक्षा राज्य मंत्री श्री देवनानी सूचना केन्द्र की प्रदर्शनी दीर्घा में आयोजित समारोह में विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ करने के पश्चात अजमेर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे जिसमें अजमेर जिले में गत एक वर्षों में हुए उल्लेखनीय कार्य के बारे में दर्शाया गया है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी के अनुसार विकास प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा राजस्थान में गत एक वर्ष में किए उल्लेखनीय कार्यों को रंगीन चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है साथ ही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भरतपुर, बीकानेर व उदयपुर संभाग में किए गए उल्लेखनीय कार्यो एवं आम लोगों से मुखातिब सरकार को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया है।
नगर निगम के सौजन्य से लोक कलाकार श्री गोपाल बंजारा उनके दल द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रम की संक्षिप्त एंकाकी भी प्रस्तुत की जाएगी।

error: Content is protected !!